कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, श्रावस्ती से धीरेंद्र प्रताप सिंह को टिकट
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती से पार्टी ने धीरेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया है। धीरेंद्र प्रताप सिंह बीते माह मार्च में ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पहले वो बसपा और भाजपा में रह चुके हैं। सिंह श्रावस्ती सदर विधान सभा सीट से 2007 में बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं।

धीरेंद्र प्रताप सिंह 2012 में उतरौला विधान सभा सीट से बसपा से ही चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। जिसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से उन्हें टिकट नहीं मिला। बीते महीने उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही माना जा रहा था कि वो कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। श्रावस्ती सीट पर छठें चरण में 12 मई को चुनाव होना है। श्रावस्ती लोकसभा सीट मौजूदा समय में भाजपा के पास है, जहां से ददन मिश्रा सांसद हैं।
श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, क्या रहा है इस सीट का इतिहास
उत्तर प्रदेश में सभी सात चरण में लोकसभा के चुनाव होने हैं। कांग्रेस की लड़ाई उत्तर प्रदेश भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन से है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस सूबे में महज दो सीटों पर सिमट गई थी। रायबरेली में सोनिया गांधी और अमेठी में राहुल गांधी को ही जीत मिली थी। ऐसे में इस चुनाव में कांग्रेस के सामने वापसी करने की चुनौती है।
पढ़ें- लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications