केजरीवाल की पत्नी के पास दो वोटर आईडी होने का दावा, कोर्ट पहुंचे भाजपा नेता

केजरीवाल की पत्नी के खिलाफ कोर्ट पहुंची भाजपा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता के पास दो मतदाता पहचान पत्र होने का दावा करते हुए अदालत में अर्जी दी है। हरीश खुराना ने सोमवार को सुनीता केजरीवाल पर दो वोटर कार्ड रखने का आरोप लगाते हुए तीस हजारी कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। उनकी याचिका पर कोर्ट मंगलवार को सुनवाई कर सकता है।

केजरीवाल की पत्नी के खिलाफ कोर्ट पहुंची भाजपा

खुराना ने कोर्ट में लगाई अपनी याचिका में कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास दो वोटर कार्ड हैं, इनमें एक साहिबाबाद का, तो दूसरा दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के सिविल लाइंस का है। खुराना ने कहा है कि किसी के पास एक ज्यादा वोटर कार्ड होना जनप्रतिनिधि कानून के तहत अपराध है, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी, जिसमें उनके पति राष्ट्रीय संयोजक हैं, को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए उन्होंने दो अलग-अलग जगहों पर मतदाता सूची में अपना नाम रखा है।

हरीश खुराना ने एक स्क्रीन शॉट के जरिये उन वोटर कार्डों का पूरा विवरण एक ट्वीट के साथ शेयर भी किया है। ट्वीट में उन्होंने अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते हुए यह भी लिखा है कि किसी दूसरे पर उंगली उठाने से पहले अपना दामन देख लेना चाहिए।

पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी ने उनके सामने भाजपा से चुनाव लड़ रहे गौतम गंभार के पास दो वोटर आईडी होने का दावा करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद भाजपा ने केजरीवाल की पत्नी पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। कई भाजपा नेताओं ने तो केजरीवाल की पत्नी सुनीता के पास दो वोटर आईडी दिल्ली और एक पश्चिम बंगाल में होने की भी बात कही है।

लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+