एनडीए और यूपीए में कौन है बेहतर, सर्वे में आए चौंकाने वाला परिणाम

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए राहत वाली खबर है। वोटिंग से ठीक पहले मोदी सरकार के प्रति लोगों का सकारात्मक रूप देखने को मिला है। सीएसडीएस-लोकनीति- द हिंदू और तिरंगा टीवी के प्री पोल सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक 19 राज्यों में 59 प्रतिशत या फिर हर पांच में से तीन लोग मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट नजर आते हैं। इस सर्वे में ऐसी कई बात सामने आई है जो की मोदी सरकार के लिए राहत वाली है।

42 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है

42 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है

इस सर्वे के मुताबिक पिछले साल मोदी सरकार की लोकप्रियता में काफी कमी आई थी या फिर कहे बिल्कुल शून्य पर पहुंच गई थी। लेकिन एक साल बाद यह 24 प्वाइंट पर है, जो अच्छी रेटिंग है। 2009 मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली यूपीए-2 को 43 प्वाइंट्स मिले थे तब भी 262 सीटें ही मिल सकी थीं। इस सर्वे में शामिल 42 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है लेकिन 38 प्रतिशत लोग कहते हैं कि एनडीए सरकार पहले की यूपीए-2 सरकार से बेहतर है।

46 प्रतिशत लोग सरकार को एक मौका देने के पक्ष में

46 प्रतिशत लोग सरकार को एक मौका देने के पक्ष में

इसके अलावा 46 प्रतिशत लोग सरकार को एक और मौका देने के पक्ष में हैं। जबकि 36 प्रतिशत लोग नहीं चाहते कि इस सरकार को दोबारा मौका मिले। ऐसे में अगर इस सर्वे पर विश्वास करे तो एनडीए को इस बार सरकार बना पाना आसान नहीं होगा। क्योंकि जो स्थिति और लहर साल 2014 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिले थे फिलहाल वैसा कुछ भी नहीं है। आधे से अधिक लोग मानते हैं कि सरकार अच्छे दिन लाने में सफल रही है, लेकिन भ्रष्टाचार, महंगाई व नौकरियों पर सरकार के प्रदर्शन से लोग बहुत खुश नजर नहीं आए हैं।

बीजेपी सांसदों से लोग खुश नहीं

बीजेपी सांसदों से लोग खुश नहीं

इस सर्वे में एक बात और सामने आई जो बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। क्योंकि भाजपा सांसदों से लोग खुश नहीं हैं। दूसरी ओर छत्तीसढ़ के तीन इलाकों में कराए गए सर्वे में बीजेपी सांसदों से संतुष्ट लोगं की संख्या काफी अधिक रही है। इसके अलावा इस सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि देश के किस हिस्से में लोग ज्यादा संतुष्ट हैं तो उत्तर, दक्षिण, पश्चिम और मध्य, पूर्व में देखे मई 2018 की तुलना में चुनाव पूर्व 2019 में संतुष्ट लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन युवा की बात करे तो 18 से 25 साल के 60 प्रतिशत युवा सरकार से संतुष्ट हैं जबकि 35 प्रतिशत युवा असंतुष्ट हैं। वही 26 से 35 साल के 63 प्रतिशत युवा संतुष्ट हैं तो 34 प्रतिशत युवा असंतुष्ट हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+