कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की सूची, तारिक अनवर को कटिहार से टिकट
कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की सूची, तारिक अनवर को कटिहार से टिकट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट आज जारी कर ली। कांग्रेस ने रविवार को 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इस लिस्ट में पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम का नाम भी शामिल है। कार्ति चिंदबरम तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वहीं सुरेश धनोरकर को माहाराष्ट्र की चंदरपुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। 10 उम्मीदवारों की सूची में बिहार में कटिहार लोकसभा सीट से तारिक अनवर को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल:
किशनगंज:मो जावेद
कटिहार:तारिक अनवर
पुर्णिया: उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह
बारामुला: हाजी फारुक मीर
बेंगलुरु दक्षिण: बीके हरिप्रसाद
अकोला: हिदायत पटेल
रामटेक: किशोर उत्तमराव गजभिए
चंदरपुर: सुरेश धनोरकर
हिंगोली: सुभाष वानखेडे
कांग्रेस की लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम
कांग्रेस उम्मीदवारों की इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कर्ति चिंदबरम का है। ऐसा इसलिए क्योंकि कार्ति चिदंबरम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। वो एयरसेल-मैक्सिस केस में भी आरोपी हैं। आईएनएक्स (INX)मीडिया मामले में भी उनपर केस चल रहा है। पिछले साल ईडी ने इस केस में कार्ति को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में उन्होंने बेल ले ली थी। इन आरोपों के बावजूद कांग्रेस ने कर्ति चिंदबरम को टिकट देकर सबको चौंका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications