Lok Sabha Elections 2019: सीट विवाद के बीच कांग्रेस के बागी सांसद ने देवगौड़ा के खिलाफ किया नामांकन

बेंगलुरु। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के संस्‍थापक एच डी देवगौड़ा के चुनावी ऐलान के बाद कर्नाटक की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राज्य में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन के नेताओं में लोकसभा चुनाव पूर्व मनमुटाव फिर सामने आ गया। जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के संस्थापक एच डी देवगौड़ा ने राज्य की तुमकुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जबकि तुमकुर सीट कांग्रेस के पास है, यहां से मुद्दाहनुमेगौड़ा सांसद हैं। गठबंधन फार्मूले के तहत ये सीट जेडीएस के खाते में गई है।

Lok Sabha Elections 2019: सीट विवाद के बीच कांग्रेस के बागी सांसद ने देवगौड़ा के खिलाफ किया नामांकन

अब इस मनमुटाव को लेकर कर्नाटक के उप मुख्‍यमंत्री (कांग्रेस) जी रामेश्‍वर का बयान आया है। रामेश्‍वर का कहना है कि तुमकुर सीट जेडीएस को नहीं दी गई थी लेकिन पार्टी हाई कमान ने यह निर्णय लिया है कि देवगौड़ा यहां से चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होंने कहा कि हमने भी इस बात की उम्‍मीद नहीं की थी कि देवगौड़ा जी तुमकुर से चुनाव लड़ेंगे। चुकि अब फैसला लिया जा चुका है तो हम उनका समर्थन करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के बागी मुदाहनुमेगौडा ने तुमकुर सीट से देवगौड़ा के खिलाफ नामांकन भर दिया है।

आपको बता दें कि मुदाहनुमेगौडा तुमकुर से कांग्रेस के मौजूदा सांसद हैं। तुमकुर के अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुदाहनुमेगौडा ने कहा , 'हमारे सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से मुझसे अनुरोध किया कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए। नामांकन करने के बाद मुदाहनुमेगौडा ने कहा कि मैंने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। मैं अपने नेता और जद (एस) के नेताओं से अनुरोध करता हूं कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और मुझे ही टिकट दें। मुझे भरोसा है कि ये सीट वापस आ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+