कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, कमलनाथ के बेटे समेत इन बड़े चेहरों को टिकट
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 12 कैंडिडेट की एक और लिस्ट जारी की है। ये सभी नाम मध्य प्रदेश की सीटों के लिए घोषित किए गए हैं। इसमें कई बड़े चेहरे हैं। लिस्ट में सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा को टिकट दिया गया है। वहीं छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सीएम कमलनाथ के चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है।
इन नेताओं को टिकट
कांग्रेस की मध्य प्रदेश के लिए जारी इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह राहुल को सिद्धि से, सीनियर वकील विवेक तन्खा को जबलपुर, सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को उनके पिता की सीट छिंदवाड़ा से, खंडवा से अरुण यादव को टिकट मिला है। सागर से प्रभुनाथ ठाकुर, दमोह से प्रताप सिंह लोधी, सतना से राजाराम त्रिपाठी, रीवा से सिद्धार्थ तिवारी, देवास (एससी) से प्रहलाद तिपानिया, उज्जैन (एससी) से बाबूलाल मालवीय, खरगौन (एसटी) से गोविंद मुजालदा, मांडला (एसटी) से कमल मारावी को टिकट दिया गया है।
छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से कमलनाथ के बेटे लड़ रहे हैं चुनाव

दिग्विजय भी हैं चुनाव मैदान में
कांग्रेस ने इस दफा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी चुनाव में उतारा है। इससे पहले जारी लिस्ट में पार्टी ने भोपाल से दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है। रतलाम से कांतिलाल भूरिया, शहडोल से प्रमिला सिंह, टीकमगढ़ के किरण अहिरवार, होशंगाबाद से शैलेंद्र दीवान, खजुराहो से कविता सिंह, बैतूल से रामू टेकाम, बालाघाट से मधु भगत और मंदसौर से मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।

एमपी में चार चरण में मतदान
मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों के लिए मतदान चार चरणों में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई एवं 19 मई को होगा। सभी सीटों की मतगणना 23 मई को होगी। 2014 में हुए आम चुनाव में भाजपा को प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से 27 सीटों पर जीत मिलीं थी, जबकि कांग्रेस को दो सीटें गुना एवं छिंदवाडा मिली थी। रतलाम-झाबुआ सीट पर भाजपा सांसद दिलीप सिंह भूरिया के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। इस समय मध्यप्रदेश में भाजपा के पास लोकसभा की 26 और कांग्रेस के पास तीन सीटें हैं।












Click it and Unblock the Notifications