पश्चिम बंगाल: आसनसोल में वोटिंग के दौरान बवाल, TMC-BJP कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर सोमवार को वोटिंग हो रही है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की 8 सीटों पर भी आज वोटिंग हो रही है जबकि मतदान के दौरान आसनसोल (Asansol) में हिंसा की खबरें आ रही हैं। आसनसोल में टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई जिसके बाद QRF ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया।

आसनसोल में बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े

आसनसोल में बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े

आसनसोल में कुछ पोलिंग बूथ पर केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं की गई थी जिसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जाहिर की और मतदान रोक दिया। इस बीच टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हुई। BJP और CPI (M) कार्यकर्ता केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग कर रहे थे। टीएमसी कार्यकर्ता मतदान केंद्र संख्या 125-129 के बाहर QRF और सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गए। जबकि स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

टीएमसी कार्यकर्ताओं ओर सुरक्षाबलों के बीच झड़प

टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच आसनसोल में बूथ नंबर पर 199 पर भी धक्का-मुक्की हुई। काफी देर तक सुरक्षाबलों और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक होती रही। इसके पहले, आसनसोल में बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़ की गई। आसनसोल में एक पोलिंग बूथ पर उनकी टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ तीखी बहस भी हुई।

शांतिपुर में देसी बम बरामद

शांतिपुर में देसी बम बरामद किया गया है। तीसरे चरण के मतदान के दौरान भी बंगाल में पोलिंग बूथ के नजदीक देसी बम फेंके जाने की घटनाएं सामने आई थीं। पहले के चरणों में बंगाल में इस तरह की हिंसा की खबरें आती रही हैं जिसको लेकर बीजेपी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+