Lok Sabha Elections 2019: डीके शिवकुमार पर 'कैश फॉर वोट' का आरोप लगाते हुए BJP ने मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र
बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायत पत्र लिखा है। पत्र में भाजपा ने आरोप लगाया है कि डीके शिवकुमार कुंडागोला में मतदताओं और नेताओं को कैश बांट रहे हैं।

आरोपपत्र में बीजेपी ने कहा है कि 'कैश फॉर वोट' चुनाव के परिणामों को प्रभावित करेगा। साथ ही पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी पुलिस समेत अधिकारियों को भी प्रभावित कर रहे हैं। बीजेपी ने मुख्य चुनाव अधिकारी से डीके शिवकुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications