बिहार में NDA के उम्मीदवारों की सूची जारी, जानिए किसे-कहां से मिला टिकट
बिहार में एनडीए के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। कई चौंकाने वाले नाम इस सूची में शामिल हैं।
नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की तरफ से लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा, जेडीयू और एलजेपी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। भूपेंद्र यादव ने बताया कि एनडीए में भाजपा को 17, जेडीयू को 17 और रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी को 6 सीटें मिली हैं। उन्होंने बताया कि पटना साहिब सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भाजपा के उम्मीदवार होंगे। वहीं, नाराज बताए जा रहे गिरिराज सिंह को बिहार की बेगूसराय सीट से टिकट दिया गया है। पढ़िए, बिहार एनडीए की तरफ से घोषित 40 उम्मीदवारों की पूरी सूची।

बिहार में एनडीए की तरफ से घोषित उम्मीदवारों की सूची:-
क्रम ----- सीट ----- उम्मीदवार
1 ----- वाल्मीकि नगर ----- वैद्यनाथ प्रसाद महतो (JDU)
2 ----- पश्चिमी चंपारण ----- संजय जायसवाल (BJP)
3 ----- पूर्वी चंपारण ----- राधा मोहन सिंह (BJP)
4 ----- शिवहर ----- रमा देवी (BJP)
5 ----- सीतामढ़ी ----- डॉ. वरुण कुमार (JDU)
6 ----- मधुबनी ----- अशोक कुमार यादव (BJP)
7 ----- सुपोल ----- दिनेश्वर (JDU)
8- ----- अररिया ----- प्रदीप सिंह (BJP)
9 ----- किशनगंज ----- महमूद अशरफ (JDU)
10 ----- कटिहार ----- दुलार चंद गोस्वामी (JDU)
11 ----- पुरनिया ----- संतोष कुमार कुशवाहा (JDU)
12 ----- मधेपुरा ----- दिनेश चंद्र यादव (JDU)
13 ----- दरभंगा ----- गोपाल जी ठाकुर (BJP)

बेगूसराय से गिरिराज सिंह को टिकट
क्रम ----- सीट ----- उम्मीदवार
14 ----- मुजफ्फरपुर ----- अजय निषाद (BJP)
15 ----- वैशाली ----- वीणा देवी (LJP)
16 ----- गोपालगंज ----- डॉ. आलोक कुमार सुमन (JDU)
17 ----- सीवान ----- कविता सिंह (JDU)
18 ----- महाराजगंज ----- जनार्दन (BJP)
19 ----- सारण ----- राजीव प्रताप रुड़ी (BJP)
20 ----- हाजीपुर ----- पशुपति कुमार पारस (LJP)
21 ----- उजियारपुर ----- नित्यानंद राय (BJP)
22 ----- समस्तीपुर ----- रामचंद्र पासवान (LJP)
23 ----- बेगूसराय ----- गिरिराज सिंह (BJP)
24 ----- खगड़िया ----- उम्मीदवार की घोषणा बाकी (LJP)
25 ----- भागलपुर ----- अजय कुमार मंडल (JDU)
26 ----- बांका ----- गिरिधारी यादव (JDU)

पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को टिकट
क्रम ----- सीट ----- उम्मीदवार
27 ----- मुंगेर ----- राजीव रंजन सिंह (JDU)
28 ----- नालंदा ----- कौशलेंद्र कुमार (JDU)
29 ----- पटना साहिब ----- रविशंकर प्रसाद (BJP)
30 ----- पाटलिपुत्र ----- राम कृपाल यादव (BJP)
31 ----- आरा ----- आरके सिंह (BJP)
32 ----- बक्सर ----- अश्विनी कुमार चौबे (BJP)
33 ----- सासाराम ----- छेदी पासवान (BJP)
34 ----- काराकाट ----- महाबली सिंह (JDU)
35 ----- जहानाबाद ----- चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
36 ----- गया ----- विजय कुमार मांझी (JDU)
37 ----- नवादा ----- चंदन कुमार (LJP)
38 ----- जमुई ----- चिराग कुमार पासवान (LJP)
39 ----- झंझारपुर ----- आरपी मंडल (JDU)
40 ----- औरंगाबाद ---- सुशील कुमार सिंह (BJP)












Click it and Unblock the Notifications