VIDEO: प्रज्ञा ठाकुर को काला झंडा दिखाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दफ्तर में एनसीपी वर्कर को पीटा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को काला झंडा दिखाने वाले शख्स की पिटाई की। जिस शख्स को पीटा गया है, उसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बताया गया है। कथित तौर पर भोपाल से भाजपा कैंडिडेट प्रज्ञा ठाकुर के रोड शो के दौरान काला झंडा दिखाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस शख्स को पीटा।

एनसीपी कार्यकर्ता से हुई मारपीट

एनसीपी कार्यकर्ता से हुई मारपीट

भाजपा कार्यकर्ताओं की एनसीपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एसडीएम ऑफिस के भीतर पुलिस की मौजूदगी में उसे पीटा जा रहा है। झंडा दिखाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंगलवार को भोपाल में नामांकन किया और रोड शो निकाला। इसी दौरान उनको काला झंडा दिखाए जाने की बात कही गई है।

हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए काम करूंगी: प्रज्ञा

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंगलवार को नामांकन सभा में कहा कि जब सनातन संस्कृति पर हमला होता है तो संतों को आगे आना पड़ता है। इसलिए मैं भोपाल से चुनाव लड़ रही हूं। मैं हिंदुओं की तकलीफों को जानती हूं और उनकी सुरक्षा के लिए कड़ा कानून लाने के लिए जो करना पड़े, वो करूंगी।

पढ़ें भोपाल लोकसभा सीट का पूरा चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

बम धमाका केस में आरोपी हैं प्रज्ञा ठाकुर

बम धमाका केस में आरोपी हैं प्रज्ञा ठाकुर

प्रज्ञा सिंह मालेगांव बम धमाका केस में आरोपी हैं और कई साल जेल में बिता चुकी हैं। भोपाल से उनके चुनाव लड़ने और हेमंत करकरे की मौत पर उनके बयानों को लेकर काफी विरोध भी हो रहा है। प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाए जाने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। इस पर एनआईए ने अपना जवाब दाखिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+