आजम के 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर क्या बोलीं छोटी बहू अपर्णा यादव

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने आजम खान की टिप्पणी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Recommended Video

    Azam Khan के विवादित बयान पर Akhilesh Yadav मौन तो Aparna Yadav ने सुनाई खरी खरी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा को लेकर दिए गए अपने आपत्तिजनक बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता और इसी सीट से पार्टी के प्रत्याशी आजम खान चौतरफा घिरते हुए नजर आ रहे हैं। आजम खान के बयान को लेकर जहां सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है, वहीं पुलिस ने भी उनके खिलाफ इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। जया प्रदा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि आजम खान के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए। हालांकि आजम खान ने कहा है कि उन्होंने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया। इस बीच मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने आजम खान की टिप्पणी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    'ऐसे बयान से कोई लीडर नहीं बन सकता'

    'ऐसे बयान से कोई लीडर नहीं बन सकता'

    आजम खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अपर्णा यादव ने कहा, 'किसी भी व्यक्ति को महिलाओं को लेकर इस तरह के बयान नहीं देने चाहिएं। यह बहुत दुख की बात है कि आजम खान जी ने ऐसी बात बोली है। दूसरी बात, इस तरह के स्टेटमेंट से कोई भी आदमी बड़ा लीडर नहीं बन सकता, और इस बात का कोई मतलब नहीं कि कोई महिला भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी या अपना दल में थी या है। मैं बस इतना बोलूंगी कि किसी भी महिला के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना सही नहीं है और मैं इसकी निंदा करती हूं।' सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की चुप्पी को लेकर अपर्णा यादव ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

    आजम के इस बयान पर मचा बवाल

    आजम के इस बयान पर मचा बवाल

    आपको बता दें कि रविवार को रामपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में आजम खान ने एक अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा था, 'जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे। मैं तो 17 दिन में पहचान गया कि ....।' आजम खान ने अपने इस बयान पर बवाल बढ़ने के बाद सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनकी यह टिप्पणी दिल्ली में एक आरएसएस के नेता को लेकर थी। आजम खान ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई उन्हें दोषी साबित कर दे तो वो राजनीति छोड़ देंगे।

    'मैं अखिलेश की खामोशी पर हैरान हूं'

    'मैं अखिलेश की खामोशी पर हैरान हूं'

    वहीं, आजम खान के बयान पर पलटवार करते हुए जयाप्रदा ने कहा, 'यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। आपको याद होगा कि जब मैं 2009 में उनकी पार्टी से उम्मीदवार थी, तब भी उन्होंने मुझे लेकर एक बयान दिया था और उस वक्त किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। मैं एक महिला हूं और आजम खान ने जो कहा, उसे मैं दोहरा नहीं सकती। मैं अखिलेश यादव की खामोशी पर हैरान हूं, उनके सामने मेरा अपमान होता रहा। मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ क्या बुरा किया है, जो वह ऐसी बातें कह रहे हैं। आजम खान को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि अगर यह आदमी जीत गया, तो लोकतंत्र का क्या होगा? समाज में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं होगी। हम कहां जाएंगे? क्या मुझे मर जाना चाहिए, तब आप संतुष्ट होंगे? आप सोचते हैं कि मैं डर जाऊंगी और रामपुर छोड़ दूंगी? लेकिन मैं रामपुर नहीं छोड़ूंगी।'

    'मुलायम भाई, आप मौन मत रहिए'

    'मुलायम भाई, आप मौन मत रहिए'

    इस मामले पर केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी आजम पर हमला बोला। जयाप्रदा को लेकर की गई आजम खान की अमर्यादित टिप्पणी पर सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, 'मुलायम भाई - आप पितामह हैं समाजवादी पार्टी के। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा हैं। आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिए। @yadavakhilesh Smt.Jaya Bhaduri, Mrs.Dimple Yadav।' सुषमा स्वराज ने अपने इस ट्वीट में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी टैग किया है। गौरतलब है कि जिस चुनावी सभा में आजम खान ने जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी की, उसमें अखिलेश यादव भी मंच पर बैठे हुए थे। दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आजम खान हमेशा महिलाओं को लेकर इस तरह के गंदे बयान देते हैं। इस चुनाव में महिला राजनेताओं पर उनकी यह दूसरी टिप्पणी है। महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान ले लिया है और उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

    ये भी पढ़ें- 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा vs कांग्रेस vs सीपीएम का मेनिफेस्‍टो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+