अन्ना हजारे का केजरीवाल पर हमला, 'उन्हें सत्ता का घमंड हो गया है'

नई दिल्ली। लोकपाल के लिए कई बार अनशन कर चुके समाजसेवी हजारे ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले जैसे नहीं रह गए हैं। हजारे ने कहा है कि लगता है केजरीवाल को सत्ता और पैसा का घमंड हो गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने जनता से किया वादा भुला दिया है। अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चली चर्चा पर ये बात कही है।

Lok Sabha Elections 2019 anna hazare attacks on delhi cm arvind kejriwal

अन्ना ने कहा कि राजनीति और में चरित्र बहुत जरूरी होता है, लेकिन राजनीति इंसान को बदल देती है। अरविंद केजरीवाल भी बदल गए। मीडिया से एक बातचीत में अन्ना ने कहा कि जिस कांग्रेस के खिलाफ हमारी जंग थी आज उसी कांग्रेस से दोस्ती करके अरविंद केजरीवाल जनता के साथ धोखा कर रहे हैं।

अण्णा हजारे का कहना है कि काफी समय पहले ही अरविंद केजरीवाल से अब उनकी कोई बात नहीं होती है। बता दें कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर12 मई को मतदान होना है। यहां आम आदमी पार्टी चाहती थी कि उसका कांग्रेस के साथ गठबंधन हो जाए। इसके लिए दोनों पार्टियों के बीच काफी बातचीत भी चली लेकिन तालमेल नहीं हो सका।

अन्ना हजारे यूपीए-2 के समय अपने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के चलते चर्चा में आए थे।वो मौजूदा एनडीए सरकार पर भी कभी-कभी भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधते रहे हैं। अन्ना भाजपा और केजरीवाल पर उनका इस्तेमाल कर सत्ता में जाने का भी आरोप लगाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर हार-जीत के आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+