पश्चिम बंगाल: अमित शाह को जाधवपुर में रोड शो की अनुमति नहीं, हेलीकॉप्टर भी नहीं होगा लैंड

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के दौरान ममता बनर्जी सरकार और बीजेपी के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला है। वहीं, खबर आ रही है कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में रैली करने की अनुमति नहीं मिली है। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) को जाधवपुर में रैली आयोजित करने की अनुमति नहींं दी गई है। इसके अलावा उनके हेलीकॉप्टर को लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई है।

Lok Sabha Elections 2019: Amit Shah denied permission to address rally in Jadavpur

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में रैली आयोजित करने वाले थे। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, शाह के हेलीकॉप्टर को लैंड करने की इजाजत भी नहीं दी गई है। ऐसा पहली बार नहींं है जब बीजेपी के चुनावी कार्यक्रम को बंगाल में अनुमति नहीं मिली है। इससे पहले, लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के लिए बीजेपी की रथ यात्रा को भी मंजूरी नहीं मिली थी। इसको लेकर दोनों पार्टियां सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी।

शाह की रैली और हेलीकॉप्टर लैंडिंग की परमिशन ना मिलने पर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत करने को कहा है। इसके पहले, छठे चरण के मतदान के दौरान बंगाल में हो रही चुनावी हिंसा को लेकर भी बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इस दौरान बीजेपी के प्रत्याशियों का विरोध किया गया था और उनके वाहन पर हमले किए गए थे। बीजेपी ने इसके पीछे टीएमसी का हाथ बताया था और ममता सरकार पर निशाना साधा था।

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बंगाल में बीजेपी और टीएमसी आमने-सामने हैं।पहले भी पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार से उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को हेलीकॉप्टर लैंडिंग की मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद सीएम योगी सड़क के रास्ते सभा करने बंगाल गए थे। हाल के चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल की सीएम और पीएम मोदी-अमित के बीच जुबानी जंग तेज रही है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019 की हर खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+