लोकसभा चुनाव 2019 में हुआ 67.11 फीसदी मतदान, टूटे सभी पुराने रिकॉर्ड
नई दिल्ली। मौजूदा लोकसभा चुनाव में कुल 67.11 फीसदी मतदान हुआ है। बुधवार को चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत के फाइनल आंकड़े जारी करते हुए ये जानकारी दी है। यह लोकसभा चुनाव के 67 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2014 में 66.40% वोटिंग हुई थी। इस बार उससे करीब तीन फीसदी ज्यादा मतदान हुआ। वहीं 2009 में 58.19 फीसदी मत पड़े थे।

सात चरण में 542 सीटों पर ये चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया था। 11 अप्रैल को 91 सीटों पर हुए पहले चरण के चुनाव में 69.5 प्रतिशत, 18 अप्रैल को 95 सीटों पर 69.44 फीसदी वोटिंग, 23 अप्रैल को तीसरे फेज में 117 सीटों के लिए 68.4 प्रतिशत, चौथे चरण में 29 अप्रैल को 71 सीटों पर 65.51 प्रतिशत मत पड़े। पांचवे चरण का मतदान 6 मई को हुआ, इस चरण में 51 सीटों पर 64.16 प्रतिशत, छठें चरण में 12 मई को 59 सीटों पर 64.40 और आखिरी चरण में 19 मई को 59 सीटों पर 65.15 प्रतिशत वोट पड़े। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।
देशभर में लोकसभा के अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ हुए। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी हुए हैं। विधानसभा के नतीज भी 23 मई को ही आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications