Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha: पहले चरण में 66.14% तो दूसरे चरण में 66.71% हुए मतदान, जानें किस राज्य में सबसे कम हुई वोटिंग?

Lok Sabha Election: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले (19 अप्रैल) और दूसरे चरण (26 अप्रैल) का अंतिम मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। मतदान निकाय के अनुसार, पहले चरण में 66.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया और दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

वहीं, पहले दो चरणों के लिए लिंग-वार मतदान के आंकड़े पर नजर डालें तो, पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं से ज्यादा रहा। अगर बात थर्ड जेंडर की करें तो, पहले चरण में दूसरे चरण से ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है। पहले चरण में लक्षद्वीप में सबसे अधिक मतदान हुआ, जबकि बिहार में सबसे कम मतदान हुआ। दूसरे चरण में, उत्तर प्रदेश में सबसे कम मतदान हुआ, जबकि मणिपुर में सबसे अधिक मतदान हुआ। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आंकड़े?

Lok Sabha Election

पहले चरण

  • पुरुष मतदान 66.22%
  • महिला मतदान 66.07%
  • तृतीय लिंग 31.32%
  • कुल मतदान 66.14%

दूसरे चरण

  • पुरुष मतदान 66.99%
  • महिला मतदान 66.42%
  • तृतीय लिंग 23.86%
  • कुल मतदान 66.71%

राज्यवार जाने कहां कितना मतदान?
पहला चरण

  • लक्षद्वीप: 84.16 प्रतिशत
  • तमिलनाडु: 69.72 प्रतिशत
  • मध्य प्रदेश: 67.75 प्रतिशत
  • महाराष्ट्र: 63.71 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश: 61.11 प्रतिशत
  • राजस्थान: 57.65 प्रतिशत
  • बिहार: 49.26 प्रतिशत

दूसरा चरण

  • मणिपुर: 84.85 प्रतिशत
  • केरल: 71.27 प्रतिशत
  • कर्नाटक: 69.56 प्रतिशत
  • राजस्थान: 65.03 प्रतिशत
  • महाराष्ट्र: 62.71 प्रतिशत
  • मध्य प्रदेश: 58.59 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश: 55.19 प्रतिशत

5 चरणों के मतदान बाकी
आपको बता दें कि अभी अन्य 5 चरणों के मतदान शेष बचे हैं। जिसके तहत, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होने हैं। महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में 5 चरण, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में 7 चरण में मतदान हो रहे हैं। कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा और मणिपुर में मतदान 2 चरणों में हो रहे हैं।छत्तीसगढ़ और असम में 3 चरणों में मतदान होगा, और ओडिशा, मध्य प्रदेश और झारखंड में 4 चरणों में मतदान हो रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+