Lok Sabha Election: इन तीन राज्यों में पहली बार सबसे ज्यादा सीटें जीत सकती है BJP! PK की बड़ी भविष्यवाणी

Lok Sabha Election 2024 News: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनावों के लिए कई बड़े संकेत दिए हैं। उनके मुताबिक विपक्षी दलों को कई बार मौका मिला, जब वह भाजपा की बढ़त को रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने मौका गंवा दिया। उन्हें लगता है कि पूर्वी और दक्षिणी भारत के तीन राज्यों में अबकी बार भाजपा कमाल कर सकती है, जैसा अबतक कभी नहीं हुआ।

प्रशांत किशोर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के संपादकों को दिए एक इंटरव्यू में भाजपा के इन चुनावों में मौजूदा स्थिति को लेकर कई सारे अनुमान जताए हैं। इसमें तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु को लेकर उनकी भविष्यवाणी बहुत ही चौंकाने वाली है।

prashant kishor on polls

तमिलनाडु में भी भाजपा के लिए अच्छे संकेत
बीजेपी,कांग्रेस समेत कई दलों के लिए चुनावी रणनीतियां तय कर चुके प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु में भी इस बार भाजपा के बहुत ही बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। तमिलनाडु से इस बार बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के लगातार दौरे किए हैं। वहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और आईपीएस की नौकरी छोड़कर पार्टी की कमान संभाल रहे के अन्नामलाई की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इस आर्टिकल के अंत में प्रशांत किशोर के इंटरव्यू का खास वीडियो अंश भी देख सकते हैं।

पीके के मुताबिक इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर तमिलनाडु में डबल डिजिट में पहुंच सकता है। बता दें कि इस बार पार्टी अपनी लंबे समय की सहयोगी अन्नाद्रमुक से अलग ही गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान में है।

ओडिशा, तेलंगाना और बंगाल में नंबर-1 बन सकती है भाजपा-प्रशांत किशोर
वहीं प्रशांत किशोर ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के लिए जो कुछ अनुमान जताए हैं, उससे विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को मायूसी हाथ लग सकती है।

उन्होंने कहा है, 'तेलंगाना में यह (बीजेपी) पहली या दूसरी पार्टी रहेगी, जो कि बड़ी चीज है। निश्चित रूप से ओडिशा में नंबर एक पर रहेगी। आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे, जिसकी पूरी संभावना है, मेरे दिमाग में, पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहले नंबर की पार्टी बनने जा रही है।'

बीजेपी के लिए क्यों अहम पीके की भविष्यवाणी
ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, बिहार और तेलंगाना में 543 में से लोकसभा की 204 सीटें हैं। पिछले दोनों चुनावों में भाजपा यहां 50 के आंकड़े पार नहीं कर पाई है। 2014 में उसे इन राज्यों से कुल 29 सीटें मिली थीं और 2019 में 47 सीटें जीती थी। यहां यह ध्यान में रखना जरूरी है कि पीके आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी और बंगाल में टीएमसी के बड़ी जीत में भी बड़ा रोल निभा चुके हैं।

भाजपा को विपक्ष कैसे दे सकता है टक्कर?
किशोर का कहना है कि भाजपा को इस चुनाव में तभी चुनौती दी जा सकती है, जब विपक्ष और खासकर कांग्रेस उसे उत्तर और पश्चिम भारत के उसके गढ़ में कम से कम 100 सीटों पर हरा दे। लेकिन, उनका कहना है कि ऐसा होने नहीं जा रहा। क्योंकि, 'कमोवेश इन क्षेत्रों में बीजेपी अपनी पकड़ कायम रखने में सफल रहेगी।'

भाजपा से कहां पिछड़ गया विपक्ष?
वहीं बीजेपी ने पिछले वर्षों में जिस तरह से पूर्वी और दक्षिणी भारत में अपना विस्तार किया है और पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इन राज्यों में लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ाई है, उसमें विपक्ष एक तरह से नाकाम रहा है।

इंडिया ब्लॉक का कोई मतलब नहीं?
हालांकि, उनका कहना है कि बीजेपी के 370 सीटों पर जीतने की संभावना नहीं है, जितना की उसने लक्ष्य रखा है। लेकिन, उनके मुताबिक भाजपा 300 सीटों के आसपास जीतने में सफल जरूर होगी। उनके मुताबिक विपक्षी दलों का इंडिया ब्लॉक ना तो योग्य और न ही प्रभावी, क्योंकि करीब 350 सीटों पर तो पहले से ही आमने-सामने का मुकाबला है।

'बीजेपी का अजेय होना बहुत बड़ा भ्रम'
इसी तरह उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भाजपा के अजेय होने को भी 'बहुत बड़ा भ्रम' बताया है और इसके लिए विपक्षी दलों की नीतियों पर ही सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, 'अगर आप कैच छोड़ते रहेंगे, तो बैट्समैन सेंचुरी मारेगा, खासकर जब अच्छा बैट्समैन हो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+