Lok Sabha Polls: दूसरे चरण में UP में सबसे ज्यादा करोड़पति कैंडिडेट, हेमा मालिनी टॉप पर, जानें कितने दागी?

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण की तैयारियों में जुट गए हैं। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। खास बात यह है कि दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक है। वहीं, पश्चिम बंगाल में सबसे कम 26 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

पार्टी-वार बात करें तो, करोड़पति उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा संख्या निर्दलीय उम्मीदवारों की है। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस का नंबर आता है। दूसरे चरण में 105 निर्दलीय करोड़पति उम्मीदवार हैं। जिसमें बीजेपी के 64 और कांग्रेस के 62 उम्मीदवार हैं। अगर, सिर्फ उत्तर प्रदेश पर नजर डालें तो, यहां 8 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। जिसमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ व मथुरा शामिल हैं।

most millionaires candidate

चौंकाने वाली बात यह है कि इस फेज में यूपी से चुनावी रण में 91 उम्मीदवार रेस में हैं। जिसमें करीब 42 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, 21 पर आपराधिक मामले और 18 पर गंभीर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। ऐसे में सभी के जहन में यह सवाल उठना लाजमी है कि किस पार्टी में कितने करोड़पति हैं? कितने दागी हैं? आइए आपको रूबरू कराते हैं...

अमीर प्रत्याशियों की रेस में हेमा मालिनी सबसे आगे
उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के 4 में से 3 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं, बसपा, बीजेपी, समाजवादी पार्टी, जय हिंद नेशनल पार्टी और समाज विकास क्रांति पार्टी के सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

अमीर प्रत्याशियों की रेस में मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी सबसे आगे हैं। इनकी संपत्ति लगभग 278 करोड़ है। वहीं, 16 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर अलीगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार कुमार गौतम और 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर मेरठ से बसपा उम्मीदवार देवव्रत त्यागी का नाम है।

किस पार्टी में कितने दागी?
रिपोर्ट के अनुसार, बसपा के 8 में से 3, बीजेपी के 7 में से 2, सपा के सभी 4, कांग्रेस के 4 में से 2, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के 3 में से 2 उम्मीदवारों ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, 9 क्रिमिनल केस के साथ बागपत से सपा उम्मीदवार अमरपाल शर्मा सबसे आगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 91 उम्मीदवारों में से दो अनपढ़ हैं। वहीं, 33 उम्मीदवार 12वीं पास भी नहीं हैं।

यहां देखें राज्यों के करोड़पति कैंडिडेट्स लिस्ट
उत्तर प्रदेश के बाद जम्मू-कश्मीर में 41 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 9 करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर 33 प्रतिशत के साथ केरल, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा सहित तीन राज्य हैं। केरल में 63, मध्य प्रदेश में 26 और त्रिपुरा में 3 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

एक नजर में समझें

  • उत्तर प्रदेश में 91 में से 42 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
  • जम्मू एंड कश्मीर 22 में से 9 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
  • केरल में 189 में से 63 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
  • मध्य प्रदेश 80 में से 26 उम्मीदवार करोड़पति हैं।
  • त्रिपुरा में 9 में से 3 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+