उत्तराखंड में भाजपा ने फिर किया सूपड़ा साफ, जानिए किस सीट पर किसे मिली जीत
उत्तराखंड में किस सीट पर किसे मिली जीत, पूरी जानकारी
नई दिल्ली। 17 वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के नतीजे गुरुवार को जारी कर दिए गए हैं। देशभर में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को भारी बहुमत मिला है। एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें मिली हैं। उत्तराखंड में में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां सभी पांच सीटों पर जीत मिली थी। इस चुनाव में भी भाजपा ने सभी सीटें जीती हैं। ये है उत्तराखंड की सभी सीटों के विजेता कैंडिडेट और दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवारों की लिस्ट-

- अल्मोड़ा सीट: भाजपा के अजय टमटा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टमटा को 2,32,986 वोट से हराया।
- हरिद्वार सीट: भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस के अंबरीष कुमार को 2,58,729 वोटों से हराया।
- गढ़वाल सीट: भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस के मनीष खंडूड़ी को 3,02,669 वोट से हराया।
- टिहरी गढ़वाल सीट: भाजपा के माला राज्य लक्ष्मी शाह कांग्रेस के प्रीतम सिंह को 3,00586 वोट से हराकर चुनाव जीते।
- नैनीताल उधमसिंह नगर सीट: भाजपा के अजय भट्ट कांग्रेस के हरीश रावत से 3,39,096 वोट से जीते।












Click it and Unblock the Notifications