Lok Sabha Results 2019: शुरुआती एक घंटे में यूपी में किसका दबदबा, जानिए कौन चल रहा है आगे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha Election 2019) के दौरान वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार पोस्टल बैलेट और ईवीएम की गिनती साथ-साथ हो रही है। शुरुआती रुझान में एनडीए तेजी से आगे चल रही है। 542 सीटों में अभी 359 सीटों के रूझान सामने आए हैं। एनडीए के उम्मीदवार 226, यूपीए के 66 और अन्य दलों के 67 उम्मीदवार पर फिलहाल आगे चल रहे हैं।

lok sabha election results 2019: uttar pradesh seats bjp samajwadi party bsp congress

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से पीछे चल रहे हैं, इस सीट पर स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। गौतमबुद्धनगर से बीजेपी के महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। आजमगढ़ से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। यूपी की 37 सीटों के रूझानों में एनडीए 24 सीटों पर आगे है। सपा-बसपा गठबंधन 9 सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर आगे हैं। मैनपुरी सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आगे चल रहे हैं। वाराणसी सीट से पीएम मोदी आगे चल रहे हैं। सोनिया गांधी रायबरेली सीट से आगे चल रही हैं।

एनडीए को रूझानों में भारी बढ़त

क्या एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में तब्दील होंगे? इसका पता अब से कुछ देर में चल जाएगा, वोटों की गिनती जारी है और तेजी से देशभर के रूझान आ रहे हैं। देश में अगली सरकार किसकी बनेगी, आज इसका खुलासा हो जाएगा।

19 मई को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद सभी को इंतजार चुनाव नतीजों का है। हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिर केंद्र में किसकी सरकार बनेगी। इस बार जनता का फैसला किसके हक में आएगा। हालांकि, नतीजों से पहले आए अधिकतर एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत का दावा किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+