Election Results: यूपी में कितनी सीटों पर भाजपा आगे, जानिए 10 बजे तक की रिपोर्ट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok sabha Election 2019) के दौरान वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार पोस्टल बैलेट और ईवीएम की गिनती साथ-साथ हो रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 300 के आंकड़े को पार कर लिया है। 542 सीटों में अभी 520 सीटों के रूझान सामने आए हैं। एनडीए के उम्मीदवार 306, यूपीए के 115 और अन्य दलों के 99 उम्मीदवार पर फिलहाल आगे चल रहे हैं।

यूपी में एनडीए 49 सीटों पर आगे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से पीछे चल रहे थे लेकिन अब वे 1700 वोटों से आगे हो गए हैं। इस सीट पर स्मृति ईरानी से राहुल गांधी का है। गौतमबुद्धनगर से बीजेपी के महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। आजमगढ़ से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। यूपी की 71 सीटों के रूझानों में एनडीए 49 सीटों पर आगे है। सपा-बसपा गठबंधन 21 सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर आगे हैं। मैनपुरी सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आगे चल रहे हैं। वाराणसी सीट से पीएम मोदी 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सोनिया गांधी रायबरेली सीट से आगे चल रही हैं। वरुण गांंधी पीलीभीत से आगे चल रहे हैं।

साझी महाराज 20 हजार वोटों से आगे
यूपी में महागठबंधन के मुकाबले एनडीए को अधिक सीटों पर बढ़त है। महेंद्र नाथ पांडे चंदौली से पीछे चल रहे हैं। फूलपुर और इलाहाबाद से बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। उन्नाव से साझी महाराज 20 हजार वोटों से आगे चल रहा है। रवि किशन गोरखपुर से आगे चल रहे हैं। गाजीपुर से मनोज सिन्हा पीछे चल रहे हैं।

यूपी में कांग्रेस 2 दो सीटों पर आगे
देश में अगली सरकार किसकी बनेगी, आज इसका खुलासा हो जाएगा। 19 मई को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद सभी को इंतजार चुनाव नतीजों का है। हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिर केंद्र में किसकी सरकार बनेगी, इस बार जनता का फैसला किसके हक में आएगा। शुरुआती रूझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को भारी बढ़त हासिल है। ये रूझान नतीजों में बदले तो एनडीए दोबारा सरकार बनाने में कामयाब होगी।












Click it and Unblock the Notifications