भाजपा को छप्परफाड़ सीटें मिलने पर आया पीएम मोदी का पहला ट्वीट, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के नतीजे सामने आ चुके हैं। देश ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया है। एनडीए एक बार फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस बेमिसाल जीत से भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है। अभी तक आए रुझान में एनडीए 350 का आंकड़ा पार करती दिख रही है। वहीं भाजपा अपने दम पर बहुमत के करीब है। ऐसे में भाजपा को मिली इसी प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली प्रतिक्रिया दी और ट्वीट कर सबका अभिनंदन किया।

जीत के बाद पीएम मोदी का पहला ट्वीट
लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी और ट्वीट किया। पीएम मोदी ने लिखा, सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत। पीएम मोदी ने कहा कि हम साथ में बढ़ते हैं। हम साथ में समृद्ध होते हैं। हम मिलकर एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माण करेंगे। भारत फिर से जीता।

भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के लिए पीएम मोदी आज शाम साढे 5 बजे भाजपा दफ्तर जाएंगे। पीएम मोदी वहीं 20-22 हडार भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उन्हें संबोधित करेंगे। इससे पहले भाजपा ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। वहीं आज शाम 6 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित भी करेंगे।

अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के पांच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास एवं युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि यह जीत पूरे भारत की जीत है। देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है।












Click it and Unblock the Notifications