VIDEO: जीत के बाद सीधे BJP दफ्तर पहुंचे मोदी-शाह, कार्यकर्ताओं ने बरसाए गुलाब के फूल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में भी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल एक बार फिर से भारत में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्टीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। आम चुनाव 2014 की तरह ही इस जीत का सेहरा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर बंधा है। मोदी के साथ अमित शाह की जोड़ी के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है। बड़ी जीत सुनिश्चित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया।

भाजपा मुख्यालय पहुंची मोदी-शाह की जोड़ी-

भाजपा मुख्यालय पहुंची मोदी-शाह की जोड़ी-

मोदी देर शाम दिल्ली स्थिति भाजपा मुख्यालय पहुंचे। विजेता प्रधानमंत्री को देखकर वहां मौजूद लोगों का उत्साह दोगुना हो गया और पल भर में मोदी पर फूलों पर बरसात शुरु होने के साथ जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारों के साथ माहौल गूंज उठा। इस दौरान मोदी के साथ अमित शाह भी मौजूद थे। मोदी-शाह की जोड़ी ने इसके बाद मौजूद लोगों को अभिनंदन स्वीकारते हुए अंदर हॉल में प्रवेश किया।

मोदी की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन-

नरेंद्र दामोदर दास मोदी की अगुवाई में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है, बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ देश भर में 350 से ज्यादा सीटों पर आगे है। यदि यही रुझान नतीजों में बदलते हैं तो बीजेपी करीब 300 सीट हासिल कर लेगी। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम से चौकीदार शब्द हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करके अन्य नेताओं से भी ऐसा ही करने को कहा है। उन्होंने लिखा - समय आ गया है कि अब हम अपनी चौकीदार स्प्रिट को अगले स्तर पर लेकर जाएंगे और देश की प्रगति के लिए लगातार काम करते रहें।'

मोदी को मिली देश-विदेश से बधाईयां-

मोदी को मिली देश-विदेश से बधाईयां-

दूसरी तरफ, बीजेपी की ऐतिहासिक बढ़त के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित किया और पीएम मोदी को जीत की बधाई दी। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी को जीत की बधाई, मैंने कहा था कि जनता फैसला करेगी, तो जनता ने फैसला कर दिया है। हम जनता के फैसले का स्वागत करते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने भी पीएम मोदी को दिए अपने संदेश में कहा है, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी को बीजेपी और साथी दलों की जीत पर बधाई देता हूं। मैं उनके साथ मिलकर दक्षिण एशिया में शांति, तरक्‍की और समृद्धि की दिशा में काम करने को लेकर उत्‍सुक हूं।'

यह भी पढ़िए- जीत के बाद गंभीर ने ली चुटकी- ना 'लवली' कार ड्राइव चली, ना ही हुई 'आतिशी' बल्लेबाजी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+