Election Result 2019: किस नेता ने बंपर जीत पर मोदी को दी सबसे पहले बधाई

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में शानदार प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर से देश में मोदी सरकार आ रही है। नरेंद्र मोदी के लिए इस बार चुनौतीपूर्ण माने जा रहे इस चुनाव में भाजपा ने ऐसा अभूतपू्र्व प्रदर्शन किया कि अकेले दम पर ही बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन राजग की इस चमकृत जीत के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने भी 'जनता का आदेश' स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा चुने जाने पर बधाई दी है।

मोदी की महाजीत-

मोदी की महाजीत-

आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक अकेली भाजपा ही 299 सीटे जीत चुकी थी और उसने चार सीटों पर बढ़त बनाई हुई थी। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसको देश की जीत बताया था। उन्होंने सबके साथ, सबके विकास और सबके विश्वास का परिणाम विजयी भारत बताया। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इस जीत को भारत की विजय बताया।

उमर अबदुल्ला ने दी सबसे पहले बधाई-

प्रधानमंत्री को सबसे पहले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने बधाई दी। उमर नेशनल कांफ्रेस पार्टी के वाइस-प्रेसिडेंट भी हैं। अबदुल्ला ने ट्वीटर पर जाकर भाजपा और एनडीए को शानदार प्रदर्शन के लिए मुबारकबाद दी। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को जीत का क्रेडिट देते हुए कहा कि राजग की चुनाव अभियान को काफी पेशेवर करार दिया।

ममता बेनर्जी ने भी दी बधाई-

उसके बाद विजेताओं को मुबारकबाद तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने दी। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ममता उन नेताओं में प्रमुख थीं जिन्होंने भाजपा और खासकर मोदी का मुखर विरोध किया था। उन्होंने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखते हुए बधाई दी- 'विजेताओं को बधाई हो। लेकिन सभी पराजित हारें नहीं हैं। हमें पूरा रिव्यू करना होगा और उसके बाद हम अपना नजरिया आप सभी के साथ साझा करेंगे। मतगणना की प्रक्रिया और वीवीपैट मिलान को पूरा होने दें।'

राहुल गांधी ने किया सबको धन्यवाद-

जबकि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी करारी हार को स्वीकार करते हुए ट्वीटर पर लिखा, 'मैं भारत के लोगों का जनादेश स्वीकार करता हूं। विजेताओं, मिस्टर मोदी और एनडीए को बधाईयां। वायनाड के लोगों का शुक्रिया, आपने मुझे अपना MP चुना। अमेठी के लोगों का भी शुक्रिया। इस कैंपेन में कठिन परिश्रम करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद।'

यह भी पढ़िए- पीएम मोदी को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दी बधाई, कहा-अब कुछ बड़ा होने वाला है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+