लोकसभा चुनाव के परिणाम जनता की भावनाओं की खिलाफ: मायावती

लोकसभा चुनाव के परिणाम जनता की भावनाओं की खिलाफ: मायावतीं

नई दिल्ली। बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। चुनाव परिणाम में भाजपा और सहयोगी दलों की बड़ी जीत और सपा-बसपा गठबंधन के महज 16 सीटों पर सिमटने को लेकर मायावती ने कहा कि ये नतीजे लोगों की भावनाओं के खिलाफ हैं। गुरुवार को जारी किए गए चुनाव परिणामों में भाजपा और सहयोगी दलों को जीत मिली है।

 संस्थाएं सरकार के सामने नतमस्तक

संस्थाएं सरकार के सामने नतमस्तक

उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि जब देश की सभी संस्थाएं सरकार के सामने घुटनों पर हैं। ऐसे में जरूरी है कि जनता एक स्टैंड ले। बता दें कि उत्तर प्रदेश में बसपा को 11 सीटों पर जबकि सपा को महज चार पर जीत मिलती नजर आ रही है।

 भाजपा के सामने गठबंधन हुआ फेल

भाजपा के सामने गठबंधन हुआ फेल

चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन किया था। दोनों की पार्टी के नेता दावा कर रहे थे कि गठबंधन उत्तर प्रदेश की 80 में से 50 से 60 सीटें जीतेगा। लेकिन चुनाव परिणाम इससे बिल्कुल अलग रहे हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश की 80 में से 61 सीटों पर जीतती नजर आ रही है।

 देशभर में एनडीए की बड़ी जीत

देशभर में एनडीए की बड़ी जीत

बता दें कि 17 वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के नतीजों का आज ऐलान किया जा रहा है। देशभर की 542 सीटों के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। एनडीए करीब 350 सीटों पर बढ़त बनाए हुआ है। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी 100 और अन्य भी 100 सीटों पर सिमटते नजर आ रहे हैं। 11 अप्रैल से 18 मई तक सात चरणों में वोट डाले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+