इमरान खान ने नरेंद्र मोदी को फोन कर दी जीत की बधाई, क्षेत्र की तरक्की के लिए साथ काम करने की जताई इच्छा
नई दिल्ली। रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने फोन पर बातचीत की। इमरान खान ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में भारी जीत के लिए उनको बधाई दी और दक्षिण एशिया की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने की ख्वाहिश का इजहार किया। विदेश मंत्रालय की और से जानकारी दी गई है कि नरेंद्र मोदी ने इमरान का धन्यवाद किया और क्षेत्र की तरक्की के लिए पूरा सहयोग करने की बात कही। साथ ही इस बात पर जो दिया कि तरक्क के लिए आतंक का खात्मा हो।

दोनों नेताओं के बीच वातावरण बेहतर करने पर बातचीत
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि इमरान खान ने दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और उन्नति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। इमरान खान ने दोनो देशों की जनता की भलाई के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सहयोग तथा इस क्षेत्र की उन्नति और तरक्की के लिए भरोसे और आतंकवाद तथा हिंसामुक्त वातावरण का बनाया जाना जरूरी है।

ट्विटर पर भी दी थी खान ने बधाई
इससे पहले 23 मई को नतीजे आने और भाजपा को जीत मिलने के बाद भी इमरान खान ने ट्वीट कर मोदी को बधाई दी थी। इमरान खान ने गुरुवार को ट्वीट किया, मैं भाजपा गठबंधन की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। दक्षिण एशिया में शांति, विकास और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। इस पर मोदी ने जवाब देते हुए कहा था, मैं आपकी बधाई के लिए आभारी हूं । मैने हमेशा क्षेत्र में अमन और विकास को प्राथमिकता दी है।

दुनियाभर से मिल रही मोदी को बधाई
17 वीं लोकसभा के लुए हुए चुनाव में भाजपा और एनडीए को भारी जीत मिलने और नरेंद्र मोदी के एक बार फिर से पीएम बनने का रास्ता साफ होने पर दुनियाभर के नेताओं से उनको बधाई संदेश मिल रहे हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल समेत दुनियाभर से नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications