Lok Sabha Election results 2019: जानिए पंजाब में किस सीट से कौन जीता और कौन हारा

नई दिल्‍ली। पंजाब में 23 मई दिन वीरवार को 13 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना हुई। कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया। इस बार के चुनाव में 278 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इन उम्मीदवारों में से 254 पुरुष और 24 महिलाएं हैं। लुधियाना से कांग्रेस के रवनीत बिट्टू 76372 वोटों से जीत गए हैं। रवनीत को 383795 वोट मिले। पीडीए के सिमरजीत बैंस को 307429 वोट मिले। अकाली दल के महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल को 299435 वोट मिले। पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर ने 162718 वोटों से जीत का परचम लहराया। परनीत को 532027 वोट मिले। अकाली दल के सुरजीत रखड़ा को 369309 वोट मिले। आप के धर्मवीर गांधी को 161645 वोट मिले।

Lok Sabha Election results 2019: जानिए पंजाब में किस सीट से कौन जीता और कौन हारा

फिरोजपुर से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व प्रत्याशी सुखबीर बादल 198850 वोटों से जीते। सुखबीर को 633427 वोट मिले। कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 434577 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के हरजिंदर सिंह को 31872 वोट मिले। आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी 47352 वोटों से जीते। बठिंडा से अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर 21772 वोटों जीतीं।

जालंधर से कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी 19491 वोटों से जीते। खडूर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह गिल डिंपा 140573 वोटों से जीते। अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला 99626 वोटों से जीते। होशियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सोम प्रकाश 48530 वोटों से जीते। गुरदासपुर से भाजपा के सनी देओल 82459 वोटों से जीते। फरीदकोट से कांग्रेस के मोहम्मद सदीक जीते। फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के दरबारा सिंह गुरु जीते। संगरूर से आम आदमी पार्टी के भगवंत मान जीते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+