दिग्विजय सिंह क्यों बोले, ऐसे तो भाजपा 2024 में 350 सीटें जीतने का लक्ष्य रखेगी और जीत जाएगी

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा चुनाव में भोपाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने भाजपा के दावे और वास्तविक नतीजों के एक जैसे होने पर सवाल खड़ा किया है। सिंह ने कहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो रहा है किभाजपा के लोग चुनाव से पहले जितनी सीटें आने का दावा करते हैं, उसके आसपास ही रहते हैं। बता दें कि मौजूद चुनाव में एनडीए ने 353 सीटें जीती हैं। भाजपा अध्यक्ष और कई नेता कह रहे थे कि भाजपा अकेले 300 के पार और एनडीए 350 के पार जाएगा, जो हुआ भी है। दिग्विजय सिंह चुनाव में भोपाल से उम्मीदवार थे लेकिन वो भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर से हार गए।

lok sabha election results 2019 digvijay singh on nda 353 seats

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा कौन से गणित का इस्तेमाल कर रही है, जिससे उनको पहले ही ये पता चल जाता है कि वो कितनी सीटें जीतने वाले है। भाजपा के पास ऐसी कौन सी जादू की छड़ी आ गई है, जिसके जरिये वो चुनाव से पहले जो कह देते हैं वो ही हो जाता है। सिंह ने कहा कि लगता है 2024 के चुनाव में भाजपा 350 सीटें जीतने का लक्ष्य रखेंगी और जीत जाएगी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इससे पहले साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 280 से ज्यादा सीटें जीतने की बात कही थी, तो वो उस चुनाव में 282 सीटें जीतकर आए। इस बार 2019 के चुनाव में उन्होंने 300 से अधिक सीटें आने की बात कही थी, अब उन्होंने 300 से अधिक सीटें जीत ली। उनका कहना है कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी के पास ऐसी कौन सा मंत्र आ गया है, जिसके जरिये वो यह जान ले रहे हैं कि उनको कितनी सीटें मिल जाएंगी। अब तक तो राजनीतिक दल अनुमान ही लगा पाते थे कि हमें इतनी सीटें मिल जाएंगी मगर बीजेपी जितनी सीटों का टारगेट तय कर रही है वो उससे अधिक हासिल भी कर ले रही है।

बता दें कि 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा 303 सीटें मिली हैं। इसके बाद कांग्रेस को 52, द्रमुक को 23, टीएमसी और वायएसआर कांग्रेस को 22-22 सीटों पर जीत मिली है। शिवसेना को 18, जनता दल यूनाइटेड को 16, बीजू जनता दल को 12 और बसपा को 10 सीटों पर जीत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+