Karnataka lok Sabha Elections 2019: BJP के तूफान में देवगौड़ा परिवार के लिए खुद की सीटें बचाना हुआ मुश्किल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के जैसे-जैसे रुझान आ रहे हैं कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के चेहर मायूस होते जा रहे हैं। कर्नाटक में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझान तो यही कह रहे हैं कि तुमकुर लोकसभा सीट से जनता दल (सेक्यूलर) के उम्मीदवार और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा बीजेपी के उम्मीदवार जीएस बस्वराज से पीछे चल रहे हैं। दूसरी ओर से उनके पोते निखिल कुमारस्वामी, सीएम एचडी कुमारस्वामी के बेटे मांड्या लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं।

लेकिन हासन लोकसभा सीट से उनके दूसरे पोते प्रज्वल रवन्ना आगे चल रहे हैं। कर्नाटक में देवगोड़ा परिवार के लिए तो यह मुसिबत है ही साथ में कुमारस्वामी सरकार के लिए भी किसी मुश्किल से कम नहीं है। क्योंकि राज्य की 28 सीटों में से 23 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। हालांकि ये केवल शुरुआती रुझान ही है, आखिरी परिणाम आना बाकी है।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results 2019: वायनाड सीट से राहुल गांधी प्रचंड लीड की ओर
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में भी नरेंद्र मोदी और अमित शाह की अगुवाई वाली बीजेपी की स्थिति अच्छी देखने को मिली थी। लेकिन दूसरी ओर से एग्जिट पोल के बाद राज्य में गठबंधन की सरकार में दरारे भी दिखाई देने लगी हैं। जद (एस) के प्रवक्ता तनवीर अहमद गठबंधन के लिए पहले ही चिंता जनक बयान दे चुके हैं। और अब अगर लोकसभा चुनाव में उलटफेर होता है तो कांग्रेस और सहयोगी पार्टी के लिए जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।
अभी तक आए रुझानों पर नजर डाले तो कर्नाटर में 23 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। इसमें टुमकुर, बैंगलोर उत्तर, बैंगलोर दक्षित, उत्तर कन्नड़ ऐसी सीट हैं जहां से बीजेपी आगे चल रही है। दूसरी ओर से बैंगलोर साउथ की सीट से तेजस्वी सूर्या लगभग 1 लाख वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा शिमोगा सीट से बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र एक लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अकेले दम पर 2014 में मिली सीटों से आगे निकली भाजपा












Click it and Unblock the Notifications