रिजल्ट के बीच बेगूसराय में गिरिराज-कन्हैया समर्थकों के बीच झड़प

नई दिल्ली। बिहार की हॉट सीट मानी जा रही बेगूसराय से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। गिरिराज सिंह ने इस सीट पर पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार के मुकाबले 3.5 लाख वोटों की बढ़त बनाई है। गिरिराज सिंह ने यहां 56 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करते हुए 5,74,671 वोट बटोरे, जबकि लेफ्ट फ्रंट के संयुक्त उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 2,23,770 वोट ही मिले। वहीं, चुनाव परिणाम के बीच ही यहां कन्हैया और गिरिराज के समर्थकों के बीच झड़प की खबरें आई।

बीजेपी और सीपीआई के समर्थकों के बीच झड़प

बीजेपी और सीपीआई के समर्थकों के बीच झड़प

बेगूसराय में बीजेपी और सीपीआई के समर्थकों के बीच झड़प की खबरें आई है। मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी और सीपीआई के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस बीच सुरक्षाकर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा। आरोप है कि गिरिराज सिंह के समर्थक नारेबाजी करते जा रहे थे कि तभी पटेल चौक के पास कन्हैया कुमार के समर्थकों ने पथराव कर दिया। इस झड़प में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

कन्हैया समर्थकों पर पथराव करने का आरोप

कन्हैया समर्थकों पर पथराव करने का आरोप

फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सुरक्षाबलों ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है और दोनों पक्षों को वहां से खदेड़ दिया गया है। पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ने के बाद इलाके में मार्च किया। गौरतलब है कि कन्हैया कुमार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी जीत के लिए बॉलीवुड के कई कालाकार भी उनके साथ बेगूसराय में प्रचार करते दिखे थे। जिसमें शबाना आजमी, स्वरा भास्कर, प्रकाश राज शामिल थे।

गिरिराज की जीत की ओर

गिरिराज की जीत की ओर

भूमिहार बहुल इस सीट पर बीजेपी ने इसी बिरादरी से आने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज को मैदान में उतारा तो सीपीआई ने भूमिहार जाति के ही कन्हैया को उतारा था। तनवीर हसन और कन्हैया के बीच मुस्लिम वोटों के बंटवारे से गिरिराज सिंह को फायदे की उम्मीद जताई जा रही थी, जो रुझानों में सही होती दिख रही है। बेगूसराय लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को चौथे चरण में वोट डाले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+