दोपहर 3 बजे तक की रिपोर्ट, जानिए कितनी सीटों पर भाजपा और कितनी सीटों पर कांग्रेस आगे

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनावों के लिए अभीतक के रुझानों में बीजेपी पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। अलग-अलग चैनलों की और चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी अकेले दम पर बहुमत हासिल करती दिख रही है। दोपहर 3 बजे तक की बात करें तो बीजेपी 301 सीटों पर लीड कर रही है, वहीं कांग्रेस सिर्फ 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अगर रुझाानों पर गौर करें तो बीजेपी 2014 के परिणामों से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। 2014 में बीजेपी अपने दम पर 282 सीटें जीती थी।

40 साल में पहली बार मोदी ने किया करिश्मा

40 साल में पहली बार मोदी ने किया करिश्मा

सुबह नौ बजे तक के शुरुआती रूझानों की अगर बात करें तो बीजेपी और एनडीए गठबंधन 177 सीटों पर आगे चल रही है तो यूपीए 56 सीटों पर बढ़त बनाए है। सात चरणों में हुए इन चुनावों की शुरुआत 11 अप्रैल से हुई और 19 मई को यह खत्‍म हुए हैं। 544 सीटों पर हुए इन चुनावों के एग्जिट पोल 19 मई को आ गए थे। एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आया है।

यूपी में मोदी का करिश्मा

यूपी में मोदी का करिश्मा

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन पर पीएम नरेंद्र मोदी का करिश्मा भारी पड़ता दिख रहा है। 80 सीट के रुझानों में एनडीए गठबंधन 58 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन को 21 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस केवल दो सीटों पर आगे है। यूपी में मोदी के सामने गठबंधन का दांंव पूरी तरफ फेल होता दिख रहा है।

अमेठी से राहुल पीछे

अमेठी से राहुल पीछे

अमेठी से जहां कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं तो बीजेपी उम्‍मीदवार स्‍मृति ईरानी आगे चल रही हैं। राहुल गांधी हालांकि वायनाड सीट पर जीत चुके हैं। बिहार की बेगुसराय सीट पर सीपीआई के उम्‍मीदवार कन्‍हैया कुमार बीजेपी के गिरिराज सिंह से पीछे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+