Lok Sabha Election Result 2024: बिहार बना EVM में NOTA दबाने वाला नंबर-1 प्रदेश

Lok Sabha Eelection Result 2024: इस चुनाव में तकरीबन एक फीसदी लोगों को अपने संसदीय क्षेत्र में कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आया। यहां लोगों ने नोटा बटन को दबाया। ईवीएम में सर्वाधिक नोटा का बटन बिहार के लोगों ने दबाया है।

गौर करने वाली बात है कि नोटा बटन को ईवीएम में अक्तूबर 2013 में जोड़ा गया। 27 सितंबर 2013 को सुप्रीम कोर्ट ने इसका आदेश दिया था, जिसके बाद नोटा बटन को ईवीएम में जोड़ा गया।

NOTA

इसका मकसद यह था कि उन मतदाताओं को भी पोलिंग बूथ लाया जा सके जो किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहते हैं और उनका यह फैसला गोपनीय रहे।

सबसे आगे बिहार

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। यहां सर्वाधिक 2.07 फीसदी लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। इसके बाद मध्य प्रदेश का नंबर आता है, यहां 1.41 फीसदी लोगों ने नोटा बटन को दबाया है।

एमपी में 218674 ने दबाया नोटा

मध्य प्रदेश के इंदौर में 1.41 फीसदी लोगों ने नोटा बटन को दबाया। प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं, अकेले मध्य प्रदेश में 218674 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

इंदौर में नोटा

जिस तरह से इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांत ने अंतिम समय में अपना नामांकन वापस लिया और भाजपा में शामिल हो गए, उसके बाद कांग्रेस ने लोगों से अपील की थी कि आप अधिक से अधिक नोटा बटन का इस्तेमाल करें।

इंदौर से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1226751 वोट मिले। तमिलनाडु में भाजपा अपना खाता खोलने की कोशिश कर रही थी। यहां पीएम मोदी ने कई रोड शो और रैलियां की थी। यहां पर भी 1.076 फीसदी लोगों ने नोटा बटन का इस्तेमाल किया।

ओडिशा में 1.3 फीसदी लोगों ने दबाया नोटा

ओडिशा की बात करें तो यहां नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजू जनता दल को भाजपा ने सत्ता से बाहर कर दिया है। यहां 1.3 फीसदी लोगों ने नोटा बटन का इस्तेमाल किया है। प्रदेश की 21 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+