Lok Sabha Election: विपक्षी गठबंधन गुट INDIA की मुंबई बैठक 15 अगस्त के बाद! संयोजक के नाम पर लगेगी मुहर
विपक्षी दल गठबंधन 'INDIA'की दूसरी बैठक अब मुंबई में 15 अगस्त के बाद हो सकती है। यह बैठक अपने आप में खास मानी जा रही है। क्योंकि इस बैठक में गठबंधन के संयोजक के नाम पर मुहर लग सकती है।
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने सियासी बिसात बिछाना शुरू कर दी है। एक तरफ, बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, विपक्षी दल मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के प्रयास में जुट गई है। इसी कड़ी में विपक्षी दल गठबंधन 'INDIA' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) की दूसरी बैठक अब मुंबई में 15 अगस्त के बाद संभावित है।
इस बैठक में सभी 26 विपक्षी दल गठबंधन के संयोजक के नाम पर मुहर लगा सकती है। इतना ही नहीं, सीटों के बंटवारे पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। आपको बता दें कि विपक्षी की 23 जून को पटना में अहम और पहली बैठक हुई थी। उसके बाद बेंगलुरू में सभी विपक्षी दल जमा हुए थे।

बेंगलुरु में रखा गया था गठबंधन का नाम
आपको बता दें कि सभी 26 विपक्षी दलों ने 11 जुलाई को गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) रखा। साथ ही यह फैसला लिया कि इस गठबंधन का एक संयोजक और 11 सदस्यीय समन्वय समिति बनाई जाए। अब इस पर मुहर 15 अगस्त के बाद लगने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications