हिट है बॉस! राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर बढ़ी व्यूअरशिप, कांग्रेस मेनिफेस्टो को 88 लाख बार किया डाउनलोड
लोकसभा चुनाव अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। चार चरणों के लिए मतदान हो चुके हैं, तीन चरणों की वोटिंग होनी अभी बाकी है। इस लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियां मैदान में प्रचार तो कर ही रही हैं लेकिन साथ ही साथ डिजिटल माध्यम से भी खूब प्रचार किया जा रहा है।
देशभर में अलग-अलग राजनीतिक दलों के साथ-साथ नेताओं के भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पेज या अकाउंट मौजूद हैं। इन दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फेसबुक, एक्स और यूट्यूब पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

वायनाड सांसद राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर पिछले एक महीने में करीब 350 मिलियन (35 करोड़) व्यूज आए हैं। इन व्यूज के साथ ही राहुल गांधी का यूट्यूब चैनल नंबर वन यूट्यूब चैनल बन गया है। बात इतने पर भी खत्म नहीं होती है, राहुल गांधी के यू-ट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
उनके चैनल को अब तक कुल 5.55 मिलियन लोगों ने सब्सक्राइबर किया है। पिछले 72 घंटों के दौरान करीब 1 लाख फॉलोअर्स उनके चैनल पर बढ़े हैं। बात की जाए उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की तो वहां उन्हें कुल 190 मिलियन व्यूज मिले हैं साथ ही साथ उनके 7.9 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
सभी सोशल मीडिया साइट्स पर राहुल गांधी हिट!
राहुल गांधी के दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो एक्स पर उनके 25.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। फेसबुक पर 70 लाख जबकि व्हाट्सऐप चैनल पर 6.3 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। पिछले एक महीने के भीतर ट्विटर/फेसबुक पर उनसे जुड़ने वाले लोगों में औसतन 40 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। जबकि यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी के पेज से जुड़ने वाले लोगों में 300 से 400 प्रतिशत की औसत वृद्धि हुई है।
88 लाख बार डाउनलोड किया गया कांग्रेस मेनिफेस्टो
बात करें कांग्रेस के घोषणा पत्र की ओर तो पार्टी सूत्रों के अनुसार उनके मेनिफेस्टो को 88 लाख बार कांग्रेस की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया है। लोगों का मामना है कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही सोशल मीडिया पर वो हिट हुए हैं। एबीपी की एक रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के पास 20,000 स्वयंसेवक हैं जो व्हाट्सऐप के जरिए 5 लाख से अधिक लोगों से सीधे संपर्क में हैं।
राहुल गांधी खुद भी लेते हैं फीडबैक
रिपोर्ट की मानें तो कांग्रेस के ये 20 हजार स्वयंसेवक व्हाट्सऐप ग्रुप्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से लोगों के साथ तुरंत पोस्ट/वीडियो मैसेज/यूट्यूब लिंक शेयर करते हैं। इसके अलावा ये लोग राहुल गांधी के ऑफिस से डायरेक्ट टच में रहते हैं। सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं पर भी इनका ध्यान होता है। राहुल गांधी खुद इन स्वयंसेवकों से फीडबैक और सुझाव लेने के लिए बातचीत करते हैं। साथ ही साथ लोगों के मन को टटोलने के लिए को खुद ट्विटर/इंस्टाग्राम/फेसबुक पोस्ट पर किए गए कमेंट को भी पढ़ते हैं।
यह भी देखें:












Click it and Unblock the Notifications