चुनाव बाद मोदी बनारस से भाग खड़े होंगे: मुलायम सिंह यादव
Did You Know: उलेमाओं ने मुलायम की तुलना बापू से की
मुलायम ने लखनऊ में पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मोदी की न तो देश में कोई लहर है और न ही उत्तर प्रदेश में। मोदी की लहर केवल मीडिया में है।उन्होंने कहा कि वाराणसी, जहां मोदी लोकसभा चुनाव लड़ने आ रहे हैं, जनता उनका ऐसा बुरा हाल करेगी कि वह वाराणसी छोड़कर चले जाएंगे।
क्या सच में राजनैतिक दलों का 'बहु नहीं बहुमत' का नारा खोखला है?
अपने पुराने राग अलापते हुए मुलायम ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। जनता कांग्रेस और भाजपा के विकल्प के रूप में तीसरे मोर्चे को चुनेगी। दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर मुलायम ने कहा, "पार्टी के आदेश पर मैं मैनपुरी के साथ-साथ आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहा हूं।" और दावा करता हूं कि जनता भी जान गयी है कि देश के लिए कौन बेहतर है।
मोदी के डर से मुलायम लड़ रहें हैं पूर्वांचल से चुनाव?
Did You Know: उलेमाओं ने मुलायम की तुलना बापू से की। उलेमाओं ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम एकता के नारे के बल पर गांधी जी ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने को मजबूर कर दिया था। वहीं मुलायम सिंह ने इसी बल पर फिरकापरस्त ताकतों को सिर नहीं उठाने दिया है।













Click it and Unblock the Notifications