'तो मेरी अंत्येष्‍टि में जरूर आएं..': कर्नाटक में कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्यों चला इमोशनल कार्ड?

Karnataka Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने गृह जिले गुलबर्गा (कलबुर्गी) के लोगों पर इमोशनल कार्ड चलने की कोशिश की है। यहां से कांग्रेस ने इस बार उनके दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वहां के लोग चाहें तो कांग्रेस उम्मीदवार को वोट न दें, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने (खड़गे ने) उनके लिए काम किया है तो कम से कम उनके अंतिम संस्कार में जरूर आएं।

mallikarjun kharge of congress

दामाद के लिए प्रचार करते समय खड़गे ने की भावुक अपील
गुलबर्गा जिले के अफजलपुर में एक चुनावी रैली के दौरान 81 वर्षीय कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर वहां के लोग कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं देते तो उन्हें लगेगा कि अब कलबुर्गी में उनके लिए 'कोई जगह' नहीं है।

गुलबर्गा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को टिकट दिया है। यहां पर उनका बीजेपी के मौजूदा सांसद उमेश जाधव से मुकाबला है।

2019 में गुलबर्गा में हार गए थे खड़गे
कांग्रेस नेता ने कहा, 'अगर इस बार आपने (मेरे दामाद को) वोट नहीं दिया तो मैं समझूंगा कि मेरे लिए यहां (गुलबर्गा) कोई जगह नहीं है और मैं आपका दिल नहीं जीत सका।' खड़गे गुलबर्गा सीट से 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

'..तो कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में जरूर आइएगा'
खड़गे ने कहा, 'चाहे आप हमें वोट दें या न दें, लेकिन अगर आप सोचते हैं कि मैंने कलबुर्गी के लिए किया है तो कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में जरूर आइएगा।'

मैं राजनीति से रिटायरमेंट नहीं लूंगा- कांग्रेस अध्यक्ष
उनका कहना है कि वह बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को 'हराने' के लिए अपनी अंतिम सांस तक राजनीति में रहेंगे। उनका कहना है, 'मैं राजनीति के लिए पैदा हुआ हूं। मैं चुनाव लड़ूं या न लड़ूं, लेकिन इस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी आखिरी सांस तक कोशिश करूंगा। मैं राजनीति से रिटायरमेंट नहीं लूंगा।'

अपनी बात को विस्तार से रखते हुए उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट पद से होता है, लेकिन किसी को अपने सिद्धातों से रिटायर नहीं होना चाहिए। वे बोले, 'मेरा जन्म बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को हराने के लिए हुआ है, उनके सामने सरेंडर करने के लिए नहीं।'

सिद्दारमैया को भी दी सलाह
उन्होंने मंच पर मौजूद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को भी यही सलाह दी कि 'मैं सिद्दारमैया से हमेशा कहता हूं कि आप सीएम या एमएलए से रिटायर हो सकते हैं, लेकिन आप राजनीति से तबतक रिटायर नहीं हो सकते, जबतक आप बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा को नहीं हरा देते।'

गुलबर्गा लोकसभा सीट में 2019 का चुनाव परिणाम
गुलबर्गा लोकसभा सीट पर 2019 में बीजेपी के मौजूदा सांसद और इस बार के पार्टी प्रत्याशी डॉ उमेश जी जाधव को 6,17,692 (52.1%) वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर खड़गे को 5,23,552 (44.08%) वोट प्राप्त हुए थे।

तब जेडीएस ने गठबंधन के तहत कांग्रेस के समर्थन में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। इस बार जेडीएस का बीजेपी से गठबंधन हो चुका है। (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+