Lok Sabha Election: झारखंड में BJP,AJSU में सीटें फाइनल, सभी 14 सीटों पर जीत के लिए क्या निकाला फॉर्मूला?

Jharkhand Lok Sabha Election 2024: झारखंड में बीजेपी और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU Party) के बीच सीटें फाइनल हो गई हैं। इस बार भी बीजेपी राज्य की 14 में से 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि, एजेएसयू पार्टी गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में अपना प्रत्याशी उतारेगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने झारखंड में बीजेपी और उसके पुराने सहयोगी आजसू पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे की जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर किए गए पोस्ट में दावा किया है कि इस बार झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करके उनका गठबंधन 400 से ज्यादा सीटें जीतने के लक्ष्य को पार करने में सहायक बनेगा।

jharkhand bjp ajsu

झारखंड में 13 पर बीजेपी, 1 सीट पर आजसू पार्टी लड़ेगी-अरुण सिंह
बीजेपी नेता ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा सभा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी और एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय लिया है।'

सभी 14 सीटें जीतने का किया दावा
उन्होंने आगे लिखा है, 'झारखंड के सभी 14 में से 14 संसदीय क्षेत्रों पर गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीतकर 3 जून को 400 के पार लक्ष्य को हासिल करेंगे।'

2019 में 12 सीटों पर जीता था गठबंधन
2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी झारखंड में 13 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और आजसू पार्टी गिरिडीह से मैदान में थी। यहां पर उसके प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी करीब 59% वोट लेकर चुनाव जीते थे। जबकि बीजेपी को अन्य 11 सीटों पर सफलता मिली थी।

जेएमएम सुप्रीमो की बड़ी बहू सीता सोरेन दुमका से हैं भाजपा उम्मीदवार
बीजेपी सिर्फ राजमहल में राज्य में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा से और सिंघभूम में कांग्रेस उम्मीदवार से चुनाव हारी थी। इस बार भाजपा का मनोबल और बढ़े होने की वजह ये है कि जेएमएम के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल जा चुके हैं और उनकी भाभी सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं।

पार्टी ने सीता सोरेन को दुमका से टिकट दिया है। 2019 में उनके ससुर और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन को दुमका में बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोरेन ने करीब 50 हजार वोटों से हराया था। इस बार घोटाले के आरोपों में हेमंत सोरेन के जेल जाने और शिबू सोरेन के परिवार में ही सेंध लगने की वजह से इंडिया ब्लॉक की मुख्य पार्टी मुश्किलों में घिरी हुई है।

झारखंड में अभी जेएमएम, कांग्रेस और लालू यादव के राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन की सरकार है। प्रदेश में इसी साल नवंबर में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, इसलिए सत्ताधारी गठबंधन को वहां राज्य की एंटी-इंकंबेंसी भी झेलनी पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+