Odisha News: आम चुनाव में BJD रिकॉर्ड अंतर से जीतेगी, विनर कैंडिडेट्स नवीन निवास में होंगे आमंत्रित
ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) इस साल आम चुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीतने वाली है। बीजद उम्मीदवारों को नवीन निवास में आमंत्रित किया जाएगा। यह ऐलान 5टी (परिवर्तनकारी पहल) और नबीन ओडिशा के अध्यक्ष वीके पांडियन ने किया।
पांडियन ने बलियात्रा मैदान में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजद सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम 'अमा ओडिशा नबीन ओडिशा' के कार्यक्रम को संबोधित किया।

पांडियन ने इस दौरान कहा कि बीजद की स्थिति मजबूत बनी हुई है और कटक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में उसके उम्मीदवार जीतेंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन जीत का अंतर पिछले सभी रिकॉर्ड को पार कर जाना चाहिए।
'बीजद के लिए जीत का अंतर अहम'
बीजद कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कि पार्टी आगामी चुनावों में अपने वोट शेयर को 50 फीसदी से अधिक तक बढ़ाए। उन्होंने कहा कि मुझे 2014 और 2019 में मार्जिन के बारे में पता है। जीतना बीजद के लिए कोई मुद्दा नहीं है। बल्कि, जीत का अंतर महत्वपूर्ण है।
अगले 10 सालों में ओडिशा में विकास ही विकास
पांडियन ने कहा कि अगले 10 सालों में ओडिशा में और भी अधिक विकास होगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, जो ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं, लगातार काम कर रहे हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं लेकर आ रहे हैं। वह कम बात करते हैं और काम में विश्वास रखते हैं। अपने पांचवें कार्यकाल में, उन्होंने कटक के सर्वांगीण विकास को अधिकतम महत्व दिया है।












Click it and Unblock the Notifications