Election 2024: बहुमत के आंकड़े तक न पहुंचने पर क्या है BJP का प्लान B? अमित शाह ने दिया ये जवाब
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों के मतदान हो चुके हैं। अब तीन चरणों के मतदान शेष बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपना-अपना पूरा जोर लगाने में लगे हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक बार फिर पूर्ण बहुमत की आशा के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं, विपक्षी दल हर बीजेपी की आशाओं को तोड़ने की हर मुम्किन कोशिश में जुटी है।
इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 4 जून को लोकसभा चुनाव नतीजे घोषित होने पर मोदी सरकार के सत्ता में लौटने पर भरोसा जताया है। वहीं, मीडिया के बीजेपी के बहुमत का आंकड़ा पार न कर पाने की संभावनाओं के सवाल पर यह जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को प्लान बी की जरूरत नहीं है।

PM मोदी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे
दरअसल, अमित शाह से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या बीजेपी के पास बहुमत के आंकड़े तक न पहुंचने की स्थिति में कोई प्लान बी है? अमित शाह ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि प्लान बी तभी बनाने की जरूरत है जब प्लान ए (सफल होने) की 60% से कम संभावना हो। मुझे यकीन है कि पीएम मोदी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे।
शाह ने आगे कहा कि मुझे ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है। 60 करोड़ लाभार्थियों की एक सेना पीएम मोदी के साथ खड़ी है। उनकी कोई जाति या आयु समूह नहीं है...जिन्हें ये सभी लाभ मिले हैं, वे जानते हैं कि नरेंद्र मोदी क्या हैं और क्यों 400 देना चाहिए।
'उत्तर-दक्षिण विभाजन में लगी कांग्रेस', BJP के आरोप पर शाह बोले...
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण के सबसे बड़े समर्थक हैं। बीजेपी के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि कांग्रेस 'उत्तर-दक्षिण विभाजन' पैदा करने की कोशिश कर रही है, शाह ने कहा कि बीजेपी केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में संयुक्त रूप से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
शाह ने यह भी कहा कि अगर कोई कहता है कि यह एक अलग देश है, तो यह बहुत आपत्तिजनक है... इस देश को अब कभी भी विभाजित नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी के एक कद्दावर नेता ने उत्तर और दक्षिण भारत को विभाजित करने की बात कही और कांग्रेस पार्टी इससे इनकार भी नहीं करती। देश की जनता को कांग्रेस पार्टी के एजेंडे के बारे में सोचना चाहिए... पांच राज्यों केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक को मिलाकर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications