Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में कुल 60 प्रतिशत मतदान, बिहार में सबसे कम मतदान

लोकसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है। 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई थी जो कि शाम 7 बजे खत्म हो गई। पहले चरण में कुल 60.03 प्रतिशत औसत मतदान हुआ।

सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। पहले चरण में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। इन सीटों में 9 सीट ऐसी भी हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।

lok sabha chunav voting percentage

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 7 बजे तक 60.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 77.57 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार में सबसे कम बिहार 46.32 फीसदी मतदान हुआ। यह आंकड़ा 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कम है, जब 69.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

किस राज्य में कितने प्रतिशत वोट

राज्य वोटिंग
त्रिपुरा 76.10%
पश्चिम बंगाल 77.57%
मेघालय 6991%
मध्य प्रदेश 63.25%
तमिलनाडु 62.2%
यूपी 53.56%
बिहार 46.32%
उत्तराखंड 57.54%
जम्मू-कश्मीर 65.08%
राजस्थान 50.27%
छत्तीसगढ़ 63.41%
असम 70.77%
पुडुचेरी 72.84%
अरुणाचल 64.07%
नगालैंड 55.79%
मिजोरम 52.73%
सिक्किम 68.06%
मणिपुर 67.66%
अंडमान निकोबार 56.87%
लक्षद्वीप 59.02%
महाराष्ट्र 54.85%

पहले चरण में कई प्रमुख नेताओं और हस्तियों ने अपना वोट डाला है, जिनमें कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम, उनके बेटे और शिवगंगा उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम, प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन शामिल हैं।

अखिलेश यादव ने किया तंज

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, 'बीजेपी का पहले दिन, पहला शो फ्लॉप हो गया है। जनता को अब न भाजपाइयों की अदाकारी अच्छी लग रही है, न कहानी, न घिसे-पिटे डॉयलॉग्स। भाजपा की खिड़की खाली है। देश की जागरूक जनता को अपने नए भविष्य को चुनने के लिए अग्रिम बधाई और जिन समाजों ने परंपरा से हटकर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को खुलकर समर्थन और वोट दिया है, उन सभी की नई राजनीतिक चेतना को नमन।'

वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार में हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में एक असिस्टेंट कमांडेंट और जवान घायल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+