Lok Sabha Election: क्यों है BJP को 400 पार की जरूरत? शशि थरूर से जानें पर्दे के पीछे का सच
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अंतिम यानी 7वें चरण के मतदान 1 जून को होने हैं। '4 जून' नजीतों का दिन है। इससे पहले ही, भारतीय जनता पार्टी ने अपने '400 पार' के दावों को हवा देनी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व एमपी सीएम उभा भारती समेत अन्य कद्दावरों ने इसपर मुहर लगाई है। वहीं, 'इंडिया गठबंधन' ने भी अपनी जीत का परचम लहराने के दावे किए हैं। इस बीच, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी बना हुआ है।
इसी कड़ी में, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को बीजेपी के दावों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पहुंचे थरूर ने कहा कि बीजेपी '400 पार' लक्ष्य लेकर क्यों चल रही है? क्या उनको इतने लोग चाहिए कि सभी मिलकर संविधान को बदल सकें। अगर, ऐसा है तो, यह बहुत ही खतरनाक स्थिति है।

'CBI-ED का गलत इस्तेमाल कर रही BJP'
थरूर यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार अपनी सीबीआई और ईडी एजेंसियों का इस्तेमाल करके लोगों पर दबाव बना रही है। उनके खिलाफ बोलने वालों पर गलत तरीके से एक्शन ले रही है। बीजेपी सत्ता में आ गई तो, संविधान बदल देगी। थरूर ने यह भी कहा कि हमारे देश में इमरजेंसी तो नहीं लगी है, लेकिन हालात बीजेपी ने वैसे ही बना दिए हैं।
'10 साल से जनता से झूठ बोल रही BJP'
थरूर ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में एक ही पार्टी है, जो 10 सालों से लगातार जनता से झूठ बोलती नजर आ रही है। हमने 2004 में सरकार बनाई और जनता को सब कुछ दिया। बुनियादी चीजों को उपलब्ध कराया। थरूर ने अपील की कि कांग्रेस को वोट देकर जीताने में सहयोग दें।












Click it and Unblock the Notifications