Lok Sabha Election 2024: होली के दिन असम से आई कांग्रेस के लिए बुरी खबर, इस कद्दावर नेता ने छोड़ी पार्टी
Lok Sabha Election 2024: बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी को होली के दिन बड़ा झटका लगा है, आज असम कांग्रेस के बड़े चेहरों में शामिल विधायक भरत चंद्र नारा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो पत्नी रानी नारा को लोकसभा का टिकट नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे थे और इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है।
कहा जा रहा है कि वो बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। आपको बता दें कि नारा असम के लखीमपुर जिले के नौबोइचा से एमएलए हैं।
उदय शंकर हजारिका को अपना उम्मीदवार बनाया
मालूम हो कि कांग्रेस पार्टी ने लखीमपुर लोकसभा सीट से उदय शंकर हजारिका को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से टिकट का ऐलान होते ही नारा ने कांग्रेस छोड़ी है।
आपको बता दें कि हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और भरत नारा अगर बीजेपी में आना चाहते हैं तो स्वागत हैं। आज नारा ने पार्टी छोड़ी है इसलिए कहा जा रहा है कि ये जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस बारे में नारा की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
पहला चरण 19 अप्रैल को है
गौरतलब है कि असम में इस बार तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। पहला चरण 19 अप्रैल को है, दूसरा चरण 26 अप्रैल और तीसरा चरण 7 मई को होगा। आपको बता दें कि असम में लोकसभा चुनाव की 14 सीटें हैं।
इन तीन चरणों में निम्नलिखित ढंग से होंगे चुनाव
- पहला चरण- काजीरंगा, सोनितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़ और लखीमपुर में मतदान।
- दूसरा चरण - दरांग-उदलगुरी, दीफू (सुरक्षित), करीमगंज, सिलचर (सुरक्षित) और नगांव में मतदान।
- तीसरा चरण- कोकराझार (सुरक्षित), धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
- चुनाव परिणाम- चार जून
क्या है वर्तमान स्थिति?
- कुल सीटें 14
- बीजेपी-9
- कांग्रेस- 3
- एआईयूडीएफ -1 सीट
- निर्दलीय -1 सीट












Click it and Unblock the Notifications