लोकसभा चुनाव आखिरी चरण: 904 उम्मीदवारों में से कितने नेताओं का क्रिमिनल रिकॉर्ड, चौंकाने वाले हैं आंकड़े
Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: लोकसभा चुनाव-2024 का सांतवा यानी आखिरी चरण के लिए वोटिंग 01 जून को होना है। 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 57 सीटों के लिए मतदान किए जाएंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी मैदान में हैं।
इस चरण में पंजाब में 13 सीटें, उत्तर प्रदेश में 13 सीटें, पश्चिम बंगाल में 9 सीटें, बिहार में 8 सीटें, ओडिशा में 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश में 4 सीटें, झारखंड में 3 सीटें और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक सीट के मतदान होंगे। आखिरी चरण में कुल 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। आइए जानें इनमें से कितने उम्मीदवारों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले नेताओं का लिस्ट जारी कर दिया है। असल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब नेता चुनावी हलफनामों में अपना आपराधिक रिकॉर्ड भी देते हैं।
Elections 2024 Phase 7: 904 उम्मीदवारों में से 199 प्रत्याशियों का आपराधिक रिकॉर्ड
- एडीआर के मुताबिक, 904 में से 199 (22 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 904 में से 151 (17 प्रतिशत) उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके ऊपर गंभीर आपराधिक मामले हैं,
- 13 लोकसभा उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके ऊपर दोषसिद्ध हो गए हैं। वहीं 4 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या (आईपीसी-302) से संबंधित मामले घोषित किए हैं।
- 27 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनके ऊपर हत्या की कोशिश (आईपीसी-307) से जुड़े हुए मामले हैं।
- वहीं 13 उम्मीदवारों पर महिलाओं से जुड़े केस दर्ज हैं। इन 13 में से 2 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर बलात्कार जैसे गंभीर मामले हैं।
- वहीं 25 लोकसभा उम्मीदवारों पर भड़काऊ भाषण से संबंधित केस दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications