Lok Sabha Election 2024: किस राज्य में कितने करोड़पति कैंडिडेट जीते, कौन सा स्टेट सबसे आगे? जानिए सबकुछ
18वीं लोकसभा के लिए चुनाव में 93 फीसदी करोड़पति कैंडिडेट्स हैं। यानी 543 सांसदों में 504 सांसदों की प्रापर्टी कम से कम एक करोड़ या फिर उससे अधिक है। चुनाव अधिकार संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर, ADR) ने चुनाव लड़ते समय दाखिल किए गए नामांकन पत्रों के आधार पर सांसदों की संपत्ति की सूची तैयार की है।
यूपी में 2014 से लगातार बढ़त बनाने के बाद इस बार बीजेपी को काफी नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र में भी बीजेपी की स्थिति मजबूत नहीं कही जा सकती। लेकिन एक मामले में कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां से कई करोड़पति कैंडिडेट जीते हैं। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों का नाम शामिल है।

बढ़ रहा अमीर कैंडिडेट्स का आंकड़ा
आंकड़ों से जो तथ्य सामने आए हैं, उससे पता चलता है कि चुनाव दर चुनाव लगातार अमीर सांसदों की संख्या बड़ रही है। लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो इसमें 475 सांसद करोड़पति थे, जो कुल सांसदों का 88 प्रतिशत था। लेकिन आंकड़ा भी इस बार पांच प्रतिशत बढ़ा है। इससे पहले 2014 में 542 में से 443 सांसद करोड़पति थे, यह कुल संख्या का 82 फीसदी था। जबकि 2009 के आंकड़ों से पता चलता है कि उस समय संसद में 58 फीसदी सांसद करोड़पति थे। यानी 543 में से 315 सांसद करोड़पति थे।
18वीं लोकसभा के लिए चुनाव में 93 फीसदी करोड़पति कैंडिडेट्स हैं। यानी 543 सांसदों में 504 सांसदों की प्रापर्टी कम से कम एक करोड़ या फिर उससे अधिक है। चुनाव अधिकार संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर, ADR) ने चुनाव लड़ते समय दाखिल किए गए नामांकन पत्रों के आधार पर सांसदों की संपत्ति की सूची तैयार की है।
यूपी से 75 करोड़पति सांसद
अगर करोड़पति सांसद की बात करें तो इस मायने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। यहां से 75 करोड़पति कैंडिडेट्स ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। दूसरा नंबर महाराष्ट्र का है,जहां 47 सांसद चुनकर दिल्ली पहुंचे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार से 38- 38 करोड़पति सांसद, तमिलनाडु से 35, मध्य प्रदेश और कर्नाटक से 27-27 करोड़पति सांसद, आंध्र प्रदेश से 24, गुजरात से 23, राजस्थान से 22, केरल से 18, तेलंगाना से 17, ओडिशा से 16, असम से 14, झारखंड 13 और पंजाब से 12 करोड़पति कैंडिडेट्स जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications