Lok Sabha Election 2024: एग्जिट पोल से ठीक पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुलाई इंडिया गठबंधन की बैठक
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के समाप्त होने से ठीक पहले इंडिया ब्लॉक के नेताओं की अहम बैठक होने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक बुलाई है।
खड़गे ने यह बैठक 1 जून को दोपहर 3 बजे दिल्ली स्थित अपने आवास पर बुलाई है। हालांकि इस बैठक में ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी क्योंकि वह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि जब प्रदेश में मतदान चल रहा है ऐसे समय में ममता बनर्जी का इस बैठक में हिस्सा लेना मतदाताओं को गलत संदेश भेज सकता है। लिहाजा ममता बनर्जी इस बैठक से दूर रह सकती हैं।
रिपोर्ट के अनुसार बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल नहीं होंगे। कल होने वाली बैठक में चंपई सोरेन, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, शरद पवार शामिल हो सकते हैं।
इंडिया ब्लॉक की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इस बैठक के अगले दिन यानि 2 जून को अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करना है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाले में 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।
माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनाव के बाद संभावित नतीजों को लेकर चर्चा की जाएगी और भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications