हरिद्वार सीट: रानीपुर विधायक आदेश चौहान बोले-सबके मन में राम और भाजपा, मुस्लिम वर्ग की भी दूर हो रही गलतफहमी

Haridwar lok sabha chunav ground report: हरिद्वार लोकसभा सीट के देहात क्षेत्र में चुनाव को लेकर क्या माहौल है, ये जानने के लिए वन इंडिया की टीम पहुंची हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में। यहां वन इंडिया की टीम की रानीपुर सीट से भाजपा विधायक आदेश चौहान से मुलाकात हुई। जो कि केंद्र सरकार की जन मन योजना के तहत हुए कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। इस बीच आदेश चौहान से वन इंडिया ने एक्सक्लूसिव बातचीत की।

lok sabha election 2024 Haridwar seat Ranipur bjp MLA Adesh Chauhan everyone mind ram bjp Muslim

विधायक आदेश चौहान लोगों से भी मिलते हुए 22 जनवरी के अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। हर घर में राम का झंडा पहुंचाने में टीम जुटी है। विधायक खुद इस काम में जुटे हैं। जब वन इंडिया की टीम ने विधायक से चुनाव के माहौल के बारे में पूछा तो कहते हैं कि ​अभी पहले हमारा लक्ष्य 22 जनवरी का कार्यक्रम है। जो कि सफल आयोजन होने के बाद हम सभी चुनावी तैयारियों में जुट जाएंगे।

Recommended Video

    रानीपुर विधायक आदेश चौहान बोले-सबके मन में राम और भाजपा, मुस्लिम वर्ग की भी दूर हो रही गलतफहमी

    विधायक का दावा है कि हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बहुत अच्छा काम किया है। फिर से भाजपा की सरकार आनी तय है। आदेश चौहान ने कहा कि हमारी पार्टी ने 2014 और 2019 में बहुत अच्छे अंतर से चुनाव जीता है। इस बार भी पार्टी अपने निर्धारित लक्ष्य को पार जरूर करेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार सीट पर सभी केंद्रीय योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी लोगों तक योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जो कि हर व्यक्ति तक विकास पहुंचा है।

    उन्होंने कहा कि विपक्ष कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। कहा कि पूरा माहौल भाजपा मय है। साथ ही अब 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो जाने के बाद एक बार फिर बदलाव जनता में नजर आएगा। विधायक ने कहा कि पीएम मोदी के इन प्रयासों का हर कोई स्वागत कर रहा है, जिनके प्रयासों से भगवान राम का मंदिर आज बन रहा है। हर कोई उसकी सराहना कर रहा है।

    आज सबके मन में राम और भाजपा है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हरिद्वार में अच्छा प्रदर्शन करने और हरिद्वार लोकसभा में मुस्लिम वोटरों के फैक्टर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुझे लगता है कि मुस्लिम वर्ग की जो गलतफहमी थी, वो अब दूर हो रही है। अब वो भी भाजपा से जुड़ रहे हैं। केंद्र की योजनाएं उज्जवला, पीएम आवास योजना, महालक्ष्मी, सभी योजनाओं का लाभ मुस्लिम वर्ग को भी मिल रहा है।

    राशन से लेकर हर योजना का लाभ जब उनको भी मिल रहा है तो वे भी पीएम मोदी से जुड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि लगभग एक वर्ष से सभी तेयारियों में जुटे हैं। कहा कि हम लोग हर घर पर कमल का फूल बनाने का काम कर रहे हैं। हर बूथ पर कमल बना रहे हैं। पन्ना, बूथ हर स्तर पर हम कार्यकर्ता तैयार कर चुके हैं।

    उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार सीट पर भाजपा इस बार फिर से जीतेगी। मिशन हैट्रिक, 75 फीसदी लक्ष्य और सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने के लक्ष्य को लेकर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पार्टी ने जब जब जो टारगेट दिया है, वो पूरा हुआ है। कहा कि इस बार पार्टी 400 के लक्ष्य को पार कर रही है। साथ ही हरिद्वार सीट जीतने के साथ ही पीएम मोदी एक बार फिर पीएम बनेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+