Lok Sabha Election: CPI ने केरल की 4 लोकसभा सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार, जानें राहुल के खिलाफ कौन?
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केरल की 4 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा मतदान कार्यक्रम की घोषणा की जानी बाकी है।
सीपीआई द्वारा घोषित चार उम्मीदवारों में से वायनाड से एनी राजा, तिरुवनंतपुरम से पन्नियन रवींद्रन, त्रिशूर से वीएस सुनील कुमार और मवेलिकारा से अरुण कुमार हैं। सीपीआई महासचिव डी राजा ने बताया कि सीपीआई ने वायनाड लोकसभा सीट से एनी राजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

मालूम हो कि वर्तमान में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर सांसद हैं। वहीं, वायनाड सीट से राहुल गांधी सांसद हैं। अगर, राहुल गांधी एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरते हैं तो, एनी राजा से उन्हें चुनौती मिलेगी।
कौन हैं एनी राजा?
आपको बता दें कि एनी राजा, सीपीआई महासचिव डी राजा की पत्नी हैं। सीपीएम पार्टी में एनी राजा का सियासी कद काफी बड़ा है। एनी राजा राष्ट्रीय महिला समाख्या महासचिव भी हैं। खास बात यह है कि सीपीआई 'इंडिया'गठबंधन का घटक दल है।
क्या है केरल की लोकसभा सीटों का गणित?
आपको बता दें कि केरल में 20 लोकसभा सीटें हैं। साल 2019 में कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी, जबकि दो इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को मिली थी। सीपीआई (एम), केसी (एम) और आरएसपी ने 1-1 सीट जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications