BJP Manifesto: प्रधानमंत्री ने जारी किया 'संकल्प पत्र', जानिए पीएम मोदी ने किन चीजों का किया वादा

BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव में अब गिने चुने दिन बाकी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आज, 14 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र 'संकल्प पत्र' के नाम से जारी किया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें बुजुर्गों और मध्यम वर्ग के लोगों की चिंता है।
यह भी देखें: पीएम मोदी ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो 'संकल्प पत्र', जानिए घोषणा पत्र की 10 खास बातें

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''बुजुर्गों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि वे अपनी बीमारियों का इलाज कैसे कराएंगे। मध्यम वर्ग के लिए यह चिंता और भी गंभीर है। बीजेपी ने अब ' संकल्प है कि 75 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा..."

बुलेट और वंदे भारत ट्रेनों पर पीएम मोदी ने कहा, ''बीजेपी वंदे भारत ट्रेनों का भी देश के कोने-कोने तक विस्तार करेगी। देश में वंदे भारत के 3 मॉडल चलेंगे- वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो आज अहमदाबाद मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोरों से चल रहा है और लगभग पूरा होने वाला है, इसी तरह एक बुलेट ट्रेन उत्तर भारत में, एक बुलेट ट्रेन दक्षिण भारत में और एक बुलेट ट्रेन पूर्वी भारत में चलेगी। इसके लिए सर्वे का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।"

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र 'संकल्प पत्र' जारी होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''बीजेपी ने ट्रांसजेंडर समुदाय को भी आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है।''
यह भी देखें: BJP Manifesto: बीजेपी ने जारी किया मैनिफेस्टो, इन खास मुद्दों पर है फोकस

भाजपा का चुनाव घोषणापत्र, ''संकल्प पत्र': एक राष्ट्र, एक चुनाव और एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली शुरू की जाएगी।'' भाजपा ने इसके जरिए परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ कानून लाने का भी वादा किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली घोषणापत्र समिति दो बार बैठक कर चुकी है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र के लिए 1.5 मिलियन से अधिक सिफारिशें एकत्र की हैं, जिनमें से 400,000 नमो ऐप से आई हैं और 1.1 मिलियन वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत की गई है।
यह भी देखें: बीजेपी ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे, अजित पवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटाया, इस वजह से लिया ये फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+