शिवराज सिंह लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, हारी हुई सीटों पर फोकस, जानें कैसी होगी बीजेपी की पहली लिस्ट?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 13 मार्च के बाद कभी भी हो सकता है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल भाजपा अपनी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की चर्चा को लेकर मंथन जारी है। ऐसे में बुधवार (28 फरवरी) को बीजेपी ने राज्यों के कोर ग्रुप की बैठक की, जिसके बाद लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द आने की उम्मीद है।

BJP First Candidate List

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न राज्यों के कोर ग्रुप की बैठक की गई, जिसमें पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और गृह मंत्री शामिल रहे। अमित शाह ने संबंधित राज्य इकाइयों द्वारा अनुशंसित नामों के पैनल पर नेताओं के साथ चर्चा की।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम समेत कई राज्यों की कोर कमेटी की बैठक हुई।

जल्द आएगी 100 नामों की पहली लिस्ट

ऐसे में पार्टी की तरफ से अगले कुछ दिनों में 100 से अधिक नामों की घोषणा करने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के नाम होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि पार्टी शुरुआत में उन राज्यों पर भी ध्यान केंद्रित कर सकती है, जहां वह अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। पहली सूची में 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा हारी गई कुछ सीटें भी शामिल हो सकती हैं।

हारी हुई 14 लोकसभा सीटों पर फोकस

सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 2019 में हारी हुई 14 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की है और पहली सूची में चुनावी रूप से महत्वपूर्ण राज्य से लगभग 40 नाम शामिल हो सकते हैं। पहली सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी नाम और राज्य के अवध और पूर्वांचल क्षेत्र की कुछ सीटें हो सकती हैं।

शिवराज सिंह कर सकते हैं दावेदारी

सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश में राज्य इकाई से केंद्रीय नेतृत्व को मिली सिफारिशों में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा सहित प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा राजस्थान के लिए पहली सूची में कुछ प्रमुख नेताओं समेत 15 नाम हो सकते हैं। ओडिशा की सूची में कुछ वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के नाम भी होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+