Lok Sabha Polls: बीजेपी की लिस्ट में जातियों पर अहम फोकस, जानें SC-ST और OBC के कितने उम्मीदवार?
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 195 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की गई है। खास बात यी है कि इसमें 10 सबसे ताकतवर उम्मीदवारों को पेश किया गया है।
मजबूत दावेदारों में पीएम नरेंद्र मोदी, जो तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे, और गृह मंत्री अमित शाह, जिन्हें गुजरात के गांधीनगर से फिर से मैदान में उतारा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे और स्मृति ईरानी अमेठी से लड़ेंगी, जहां उन्होंने 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चौंकाने वाली जीत हासिल की थी। इस लिस्ट में बीजेपी ने जातियों का खास ख्याल रखा है। आइए जानते हैं बीजेपी का गणित...

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय और राज्य मंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्री शामिल किए हैं। लिस्ट में 28 महिलाएं, 50 वर्ष से कम उम्र के 47 नेता और ओबीसी समुदाय के 57 सदस्य नाम शामिल हैं। इसी के साथ ही 27 एससी, 18 एसटी कैंडिडेट्स पर भरोसा जताया गया है। वहीं, एक मुस्लिम उम्मीदवार और 90 से ज्यादा सामान्य वर्ग के उम्मीदवार हैं।
UP में पिछड़ा कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव में इस बार बीजेपी ने यूपी में एक बार फिर पिछड़ा कार्ड खेला है। 51 में से 21 सीटों पर पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार हैं। लोधी, कुर्मी, जाट और गुर्जर पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही 10 ब्राह्मण, 7 ठाकुर और एक पारसी को चुनावी रण में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications