Lok Sabha Election 2024: एग्जिट पोल से पहले आंध्र में जारी हुआ अलर्ट,जानिए पूरा मामला

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान के बाद हर किसी को एग्जिट पोल के नतीजों का इंतजार है। इस बीच आज शाम को आने वाले एग्जिट पोल को देखते हुए आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में आज सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। गौर करने वाली बात है कि आज शाम 6 बजे मतदान के बाद 6.30 बजे अलग-अलग राज्यों के एग्जिट पोल आएंगे।

andhra pradesh police

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एग्जिट पोल जारी होने के बाद हिंसा भड़कने की संभावना है। इसी को देखते हुए प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पुलिसिंग को पुख्ता करने के साथ पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

सातवें चरण का मतदान समाप्त होने से पहले प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि कई मीडिया संस्थान, स्वतंत्र संस्थान, चुनावी रणनीतिकार आज शाम 6 बजे के बाद से एग्जिट पोल जारी करेंगे।

आखिरी चरण के मतदान से पहले पुलिस ने कोऑर्डिनेशन बैठक की, जिसमे कई दलों के नेता, समुदाय के बुजुर्ग लोगों ने हिस्सा लिया। इन लोगों से अपील की गई है कि वो पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें।

लोगों से अपील की गई है कि वह सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज ना भेजें। डीजीपी हरीष कुमार गुप्ता ने कहा कि 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, 3524 गाड़ियों को सीज किया गया है और बड़ी संख्या में शराब को बरामद किया गया है।

कृष्णा जिल के एसपी अदनान नयीम आसमी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर मॉक ऑपरेशन और फ्लैग मार्च किया गया है। पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि अगर हिंसा की कोई वारदात हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही खुले स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+